ईद की रात शौहर ने की बेगम की हत्या:पटना सिटी के आलमगंज में वारदात, पति फरार; पहचान बदलने को लेकर परिवार ने उठाए सवाल

ईद की रात शौहर ने की बेगम की हत्या:पटना सिटी के आलमगंज में वारदात, पति फरार; पहचान बदलने को लेकर परिवार ने उठाए सवाल

पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र में ईद की देर रात एक हत्या की घटना सामने आई है। मार्केट गली, मिसका टोली रोड निवासी 24 वर्षीय जेबा खातून की शनिवार देर रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतका के परिजनों ने उसके पति सोनू यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी पति मौके से फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। देखिए घटना के बाद की तस्वीर… शादी के बाद से ही पति-पत्नी में होता था विवाद परिवार के मुताबिक, सोनू यादव पहले दिल्ली में काम करता था। वहां से वापस पटना लौटा तो यहां उसने जेबा खातून से निकाह किया। दंपति के दो बच्चे भी हैं। पति ऑटो चलाकर गुजर बसर करता था। परिजनों ने बताया कि, शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। जेबा खातून अक्सर पैसे की तंगी को लेकर पति को काम करने कहती थी, लेकिन सोनू कभी ऑटो चलाता तो कभी छोड़ देता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होते रहता था। पति सोनू यादव पर हत्या का आरोप जेबा खातून के भाई मोहम्मद साबिर ने बताया कि, उन्हें अचानक अपनी बहन की हत्या की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि जेबा की मौत हो चुकी थी। उन्होंने पति सोनू यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि यह घटना लंबे समय से चल रहे घरेलू विवादों के चलते हो सकती है। नाम, धार्मिक पहचान बदलने पर जांच की मांग परिवार के अनुसार, सोनू यादव पहले मुस्लिम समुदाय से था और उसका नाम मोहम्मद सोनू था। उसने अपना नाम बदलकर आधार कार्ड में ‘सोनू यादव’ दर्ज करा लिया था। परिवार ने इस घटना के बाद सवाल उठाया है कि एक व्यक्ति ने अपना नाम और धार्मिक पहचान बदलकर आधार कार्ड कैसे बनवाया और लंबे समय तक उसी पहचान के साथ कैसे रह रहा। उन्होंने प्रशासन से इस पहलू की भी गहन जांच करने की मांग की है। सभी पहलुओं से जांच जारी, पीएम रिपोर्ट का इंतजार- पुलिस घटना की सूचना मिलते ही आलमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आलमगंज थाना प्रभारी ने बताया कि, ‘मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।’ उन्होंने कहा कि, ‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही वास्तविक सच्चाई सामने आ सकेगी।’ पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र में ईद की देर रात एक हत्या की घटना सामने आई है। मार्केट गली, मिसका टोली रोड निवासी 24 वर्षीय जेबा खातून की शनिवार देर रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतका के परिजनों ने उसके पति सोनू यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी पति मौके से फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। देखिए घटना के बाद की तस्वीर… शादी के बाद से ही पति-पत्नी में होता था विवाद परिवार के मुताबिक, सोनू यादव पहले दिल्ली में काम करता था। वहां से वापस पटना लौटा तो यहां उसने जेबा खातून से निकाह किया। दंपति के दो बच्चे भी हैं। पति ऑटो चलाकर गुजर बसर करता था। परिजनों ने बताया कि, शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। जेबा खातून अक्सर पैसे की तंगी को लेकर पति को काम करने कहती थी, लेकिन सोनू कभी ऑटो चलाता तो कभी छोड़ देता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होते रहता था। पति सोनू यादव पर हत्या का आरोप जेबा खातून के भाई मोहम्मद साबिर ने बताया कि, उन्हें अचानक अपनी बहन की हत्या की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि जेबा की मौत हो चुकी थी। उन्होंने पति सोनू यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि यह घटना लंबे समय से चल रहे घरेलू विवादों के चलते हो सकती है। नाम, धार्मिक पहचान बदलने पर जांच की मांग परिवार के अनुसार, सोनू यादव पहले मुस्लिम समुदाय से था और उसका नाम मोहम्मद सोनू था। उसने अपना नाम बदलकर आधार कार्ड में ‘सोनू यादव’ दर्ज करा लिया था। परिवार ने इस घटना के बाद सवाल उठाया है कि एक व्यक्ति ने अपना नाम और धार्मिक पहचान बदलकर आधार कार्ड कैसे बनवाया और लंबे समय तक उसी पहचान के साथ कैसे रह रहा। उन्होंने प्रशासन से इस पहलू की भी गहन जांच करने की मांग की है। सभी पहलुओं से जांच जारी, पीएम रिपोर्ट का इंतजार- पुलिस घटना की सूचना मिलते ही आलमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आलमगंज थाना प्रभारी ने बताया कि, ‘मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।’ उन्होंने कहा कि, ‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही वास्तविक सच्चाई सामने आ सकेगी।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *