जालंधर के फिल्लौर में एक्सिडेंट के बाद लगा जाम:झपकी आने से हादसा, रेलिंग तोड़ हाईवे की दूसरे लेन में घुसा ट्राला, क्रेन से हटाया

जालंधर के फिल्लौर में एक्सिडेंट के बाद लगा जाम:झपकी आने से हादसा, रेलिंग तोड़ हाईवे की दूसरे लेन में घुसा ट्राला, क्रेन से हटाया

जालंधर के फिल्लौर में सुबह एक ट्रक ड्राइवर ने कंट्रोल खोलकर हाईवे की रेलिंग को तोड़ दिया। हादसा सुबह 5 बजे के करीब का बताया जा रहा है। लुधियाना की तरफ जा रहे ड्राइवर ने बताया की झपकी आने की वजह से उसका ट्रक से कंट्रोल हट गया जिससे ट्रक हाईवे की रेलिंग तोड़ दूसरी लेन पर चला गया।
इस घटना के बाद जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्रैफिक जाम लग गया। गनीमत यह रही कि हादसे में ड्राइवर बाल-बाल बच गया। हादसे की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। 3 क्रेन मंगवाकर रेस्क्यू किया तेज मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा 3 क्रेन मंगवाकर हवा में लटके ट्रैक्टर ट्राले हो हटाने की कोशिश की, लेकिन ट्राले का वजन अधिक होने के कारण इसे हटाने में 1 घंटे से भी ज्यादा का वक्त लग गया जिससे लोग जाम में परेशान होते रहे।
क्रेन चालक अमरिंदर सिंह ने कहा कि ड्राइवर को नींद आ गई थी। नींद आने के कारण यह हादसा हुआ है। क्रेन चालक ने कहा कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। उन्हें साढ़े 5 बजे हादसे की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। जाम में फंसी प्राइवेट बस के ड्राइवर ने कहा-मुश्किल से हटाया ट्राला
जाम में फंसे प्राइवेट बस के ड्राइवर गुरजीत सिंह ने कहा कि हादसे के कारण ट्राला हाईवे की दूसरी साइड आ गया जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। हालांकि प्रशासन ट्रैफिक को निकालने का प्रयास कर रहा है। वहीं 3 क्रेन मौके पर ट्राले को हटाने का प्रयास कर रही है। ट्राले का वजन अधिक होने के कारण मशीनें भार नहीं उठा पा रहीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *