पश्चिमी विक्षोभ के कारण दौसा जिले में बीते दो दिन हुई बारिश ने गर्मी गायब कर दी। यहां सुबह और रात को सर्दी का असर बना हुआ है। सुबह के वक्त लोग गर्म कपड़ों में मॉर्निग वॉक करते देखे गए। ऐसे में बारिश के कारण चैत्र माह में भी हल्की सर्दी का अहसास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में आगामी 4-5 दिन मौसम ड्राय रहने की संभावना है। रात का पारा 20 डिग्री से नीचे बारिश के बाद तापमान में भी उतार-चढाव देखने को मिल रहा है। यहां रविवार का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा और अधिकतम 29 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहा था। आगामी दिनों में हल्के बादल छाए रहने के साथ न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग का अलर्ट लगातार बारिश होने और ठंडी हवाएं चलने के कारण रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार- एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान में सक्रिय हुआ है। इसका आंशिक प्रभाव पश्चिमी राजस्थान और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में देखने को मिलेगा। शेष अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन मौसम ड्राय रहने की संभावना है।


