सवाई माधोपुर की परंपरागत गणगौर की सवारी PHOTOS:नगर परिषद ने पूजा अर्चना के बाद शाही ठाठ-बाट से निकाली सवारी

सवाई माधोपुर की परंपरागत गणगौर की सवारी PHOTOS:नगर परिषद ने पूजा अर्चना के बाद शाही ठाठ-बाट से निकाली सवारी

सवाई माधोपुर में इस बार भी नगर परिषद की ओर से निकाली जाने गणगौर की सवारी दबाव खाने की जगह सनाढ्य सदन से निकली। सवाई माधोपुर के पुराने शहर में शनिवार शाम को एसडीएम गौरव कुमार मित्तल और नगर परिषद के अधिकारियों ने सवारी से पहले विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। यहां पूजा अर्चना करने के बाद गणगौर की सवारी निकाली गई। देर शाम को यहां महिलाओं गणगौर की पूजा के बाद व्रत खोला। सवाई माधोपुर के सनाढ्य सदन में करीब पौने 8 बजे गणगौर की विधिवत पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद माता की आरती की गई और सवारी की शुरुआत हुई। गणगौर की सवारी सनाढ्य सदन से शुरू होकर 72 सीढ़ी स्कूल, दंडवीर हनुमान मंदिर, सिनेमा चौराहा, सदर बाजार, खण्डार तिराहा से होते हुए गंगाजी की कोठी पहुंचकर संपन्न हुई। घोड़े, ऊंट और बाजे के साथ निकली सवारी नगर परिषद की ओर से सवाई माधोपुर स्थापना के समय से चली आ रही परंपरा का निर्वहन किया गया। इस दौरान यहां गणगौर की सवारी शाही ठाठ-बाट के साथ निकाली गई। सवारी की अगुवाई घोड़े और ऊंटों से की गई। जिसमें राजस्थानी गीतों की धुनों पर लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान बच्चों में मिक्की माउस आकर्षक का केंद्र रहे। सवाई माधोपुर के पुराने शहर की परंपरागत गणगौर PHOTOS :

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *