भोजपुर में बालू के नीचे दबने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। खेलने के दौरान हादसा हुआ है। छठी क्लास में पढ़ता था। मृतक की पहचान अगरसंडा निवासी ओम प्रकाश प्रसाद के पुत्र रवीश कुमार के तौर पर हुई है। घटना धोबहां थाना क्षेत्र की है। पिता ने बताया कि घर से कुछ दूरी पर रखे बालू में गड्ढा बनाकर अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। तभी बालू भरभरा कर उस पर गिर पड़ा। जिसके नीचे वह दब गया। साथ खेल रहे बच्चों की सूचना पर मौके पर पहुंचा। तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहां से उठाकर अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दम घुटने से जान चली गई।
परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल मृत किशोर छह भाई-बहन में सबसे छोटा था। परिवार में मां रिंकी देवी, भाई सोनू, अमित, धोनी, मिस्टी और बहन ज्योति है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मां रिंकी देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में बालू के नीचे दबने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। खेलने के दौरान हादसा हुआ है। छठी क्लास में पढ़ता था। मृतक की पहचान अगरसंडा निवासी ओम प्रकाश प्रसाद के पुत्र रवीश कुमार के तौर पर हुई है। घटना धोबहां थाना क्षेत्र की है। पिता ने बताया कि घर से कुछ दूरी पर रखे बालू में गड्ढा बनाकर अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। तभी बालू भरभरा कर उस पर गिर पड़ा। जिसके नीचे वह दब गया। साथ खेल रहे बच्चों की सूचना पर मौके पर पहुंचा। तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहां से उठाकर अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दम घुटने से जान चली गई।
परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल मृत किशोर छह भाई-बहन में सबसे छोटा था। परिवार में मां रिंकी देवी, भाई सोनू, अमित, धोनी, मिस्टी और बहन ज्योति है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मां रिंकी देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


