फिरोजाबाद के पारस होटल पर छापा, 15 लोग हिरासत में:देह व्यापार के शक में कार्रवाई, होटल सील करने की प्रक्रिया शुरू

फिरोजाबाद के पारस होटल पर छापा, 15 लोग हिरासत में:देह व्यापार के शक में कार्रवाई, होटल सील करने की प्रक्रिया शुरू

फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र में स्थित पारस होटल पर शनिवार रात को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा। देह व्यापार के शक में की गई इस कार्रवाई में 4 युवतियों और 11 युवकों सहित कुल 15 लोगों को हिरासत में लिया गया। प्रशासन द्वारा होटल को सील करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई शिकोहाबाद के क्षेत्राधिकारी अमरीश कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली थी कि बाईपास रोड स्थित इस होटल में अवैध देह व्यापार का धंधा संचालित हो रहा है। छापेमारी के दौरान होटल के विभिन्न कमरों की तलाशी ली गई, जहां से आपत्तिजनक स्थिति में मिले सभी लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने होटल परिसर से 7 मोटरसाइकिलें और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। पकड़े गए सभी लोगों को पूछताछ के लिए मक्खनपुर थाने लाया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *