पानीपत में युवती की चेन चोरी:बस के इंतजार में सड़क पर खड़ी थी, बैग से निकाल कर आरोपी फरार

पानीपत में युवती की चेन चोरी:बस के इंतजार में सड़क पर खड़ी थी, बैग से निकाल कर आरोपी फरार

पानीपत शहर के सनौली रोड स्थित मुर्गी फार्म क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है। यहां बस का इंतजार कर रही एक युवती के बैग से शातिर चोर ने करीब 1.5 तोला सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना चांदनी बाग पुलिस को दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। बस छूटने के बाद दूसरी बस का कर रही थी इंतजार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के गांव सेमरी की रहने वाली शिवानी जो वर्तमान में पानीपत की विद्यानंद कॉलोनी में रहकर मजदूरी करती है ने पुलिस को बताया कि यह घटना 25 फरवरी की है। शिवानी अपने गांव जाने के लिए घर से बैग लेकर निकली थी। वह सनौली रोड स्थित मुर्गी फार्म पर बस पकड़ने आई थी, लेकिन उसकी बस निकल गई। बैग की चैन खोलकर की गई चोरी शिवानी ने बताया कि बस छूट जाने के कारण वह मुर्गी फार्म पर ही दूसरी बस का इंतजार करने लगी। इसी दौरान भीड़भाड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात चोर ने उसके बैग की चैन खोल ली। कुछ देर बाद जब शिवानी ने अपना बैग संभाला, तो उसके होश उड़ गए। बैग के अंदर रखी उसकी डेढ तोला वजन की सोने की चेन गायब थी। गांव से लौटकर दर्ज करवाई शिकायत पीड़िता के अनुसार, वारदात के समय वह काफी परेशान हो गई थी और उसे अपने गांव जाना जरूरी था। अब गांव से वापस पानीपत लौटने के बाद उसने थाना चांदनी बाग में लिखित शिकायत पेश कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की कार्रवाई थाना चांदनी बाग पुलिस ने शिवानी की दरख्वास्त स्वीकार कर ली है। पुलिस अब वारदात वाली जगह के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात चोर की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *