भोजपुर में चलती बाइक से नीचे गिरने से एक महिला की मौत हो गई। बेटे के साथ घर लौट रही थी। मृतका की पहचान पिपरा जगदीश गांव निवासी नेजामुद्दीन अंसारी की पत्नी हाजरा खातून(40) के तौर पर हुई है। घटना बिहिया बाजार के पास की है। मृतका के पुत्र इमामुद्दीन ने बताया कि मौसेरे भाई की तबियत खराब थी। मां के साथ बाइक से चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव गया था। वहां से नानी घर चली गई। घर लौटते समय रास्ते में अचानक ब्रेकर आ जाने के कारण बैलेंस बिगड़ गिया। मां गाड़ी से नीचे गिर गई। गंभीर हालत में आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घर में मचा कोहराम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए शन परिजनों को सौंप दिया। मृतका को तीन पुत्री रेहाना, सहेना, मुस्कान और दो पुत्र गोलू, इमामुद्दीन है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में चलती बाइक से नीचे गिरने से एक महिला की मौत हो गई। बेटे के साथ घर लौट रही थी। मृतका की पहचान पिपरा जगदीश गांव निवासी नेजामुद्दीन अंसारी की पत्नी हाजरा खातून(40) के तौर पर हुई है। घटना बिहिया बाजार के पास की है। मृतका के पुत्र इमामुद्दीन ने बताया कि मौसेरे भाई की तबियत खराब थी। मां के साथ बाइक से चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव गया था। वहां से नानी घर चली गई। घर लौटते समय रास्ते में अचानक ब्रेकर आ जाने के कारण बैलेंस बिगड़ गिया। मां गाड़ी से नीचे गिर गई। गंभीर हालत में आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घर में मचा कोहराम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए शन परिजनों को सौंप दिया। मृतका को तीन पुत्री रेहाना, सहेना, मुस्कान और दो पुत्र गोलू, इमामुद्दीन है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


