Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2‘ 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। बता दें, पहले दिन ही ‘धुरंधर 2’ ने 102 करोड़ रुपये की कमाई कर सबको हैरान कर दिया है।
फिल्म की लोकप्रियता का सबूत
‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2 ) ने पहले दिन की दमदार कमाई के बाद दूसरे दिन थोड़ी गिरावट आई, लेकिन तीसरे दिन फिल्म ने जोरदार उछाल लगाते हुए कुल 400 करोड़ के क्लब में अपना नाम दर्ज कराया है। सैकनिल्क के मुताबिक, पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ का कलेक्शन करने वाली ये फिल्म पहले दिन 102.55 करोड़, दूसरे दिन 80.72 करोड़ और तीसरे दिन 113.02 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। साथ ही, भारत में अब तक इसका कुल कलेक्शन 339.29 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 404 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।
बता दें, फिल्म आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी है और इसकी लंबाई करीब 3 घंटे 50 मिनट है। नॉर्थ से लेकर साउथ तक सभी भाषाओं में ‘धुरंधर 2’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया जा रहा है और पूरे देश में इसकी लगभग 20,822 शो चल रहे हैं और कल शनिवार के दिन शो की औसत ऑक्यूपेंसी 76 प्रतिशत रही, जो इस फिल्म की लोकप्रियता का सबूत है। दरअसल, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने ये साबित कर दिया है कि केवल एक अच्छी कहानी ही नहीं, बल्कि छोटी-छोटी खास बातें भी फिल्म को खास और यादगार बनाती हैं।
फिल्म दर्शकों के बीच काफी चर्चा में
फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने हमजा अली मजारी नाम के अंडरकवर एजेंट का किरदार निभाया है। इसके अलावा, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन ने भी अहम रोल अदा की है। फिल्म के पहले भाग में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का किरदार निभाया था, जो दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रहा था।
अब ‘धुरंधर 2’ ने इसी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी की बड़ी उम्मीदों को पूरा किया है और ये साबित कर दिया है कि भारतीय सिनेमा में ऐसी दमदार स्पाई-थ्रिलर फिल्मों के लिए दर्शकों में काफी उत्साह है।


