बिहार दिवस पर पटना के गांधी मैदान में 3 दिन तक भव्य प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इस साल का समारोह ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर रखा गया है। इसमें प्रदेश की विकास यात्रा, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सशक्तिकरण की झलक देखने को मिलेगी। इसके अलावा बॉलीवुड के सिंगर शान और पापोन भी पहुंचेंगे। गांधी मैदान के सांस्कृतिक पवेलियन में रोज सुबह 10 से शाम 5 बजे तक स्थानीय कलाकारों की ओर से लोक नृत्य, लोक संगीत और नुक्कड़ नाटक किए जाएंगे। इसके अलावा श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल और रविंद्र भवन और अन्य जगहों पर भी प्रोग्राम होंगे। समाज कल्याण विभाग की देखरेख में विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों और सेवाओं को दिखाने के लिए स्टॉल और पवेलियन लगाए गए हैं। महिला एवं बाल विकास निगम को इस आयोजन का नोडल एजेंसी बनाया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन शाम 5 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। तैयारियों की कुछ तस्वीरें… बिहार दिवस पर पहले दिन आएंगी बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा बिहार दिवस के पहले दिन 22 मार्च को मुख्य मंच पर बॉलीवुड की सिंगर सोना महापात्रा होंगी। वहीं, श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में पंडित जगत नारायण पाठक की ओर से शास्त्रीय संगीत की प्राचीन शैली ध्रुपद गायन प्रस्तुत करेंगे। डांस में रूची लेने वालों के लिए कार्यक्रम होंगे। ओडिसी नृत्य के साथ रमिंदर खुराना और प्राची लल्वी साहू प्रस्तुति देंगे। इसी दिन रविंद्र भवन में लोकगीतों की प्रस्तुति होगी। साथ ही भोजपुरी रंगमंच के कलाकार भिखारी ठाकुर की कालजयी रचना ‘गबरधिचोर’ का नाट्य मंचन भी किया जाएगा। भगवान बुद्ध के जीवन को दर्शाया जाएगा 23 मार्च को बॉलीवुड सिंगर शान भी पहुंचेंगे। इसके अलावा श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में सुदीपा घोष द्वारा ‘बुद्धचरित’ पर आधारित नृत्य नाटिका होगी। जिसमें भगवान बुद्ध के जीवन और उनके संदेश को कलात्मक रूप में दर्शाया जाएगा। रविन्द्र भवन में इसी दिन प्रसिद्ध हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा और उनकी टीम की ओर से हास्य कवि सम्मेलन होना है। इसके साथ ही ‘वैजयंती’ नाटक का मंचन भी किया जाएगा। बिहार के दिवस के आखिरी दिन 24 मार्च को बॉलीवुड के सिंगर पापोन भी गांधी मैदान आएंगे। 15 हजार वर्गफुट में ‘धरोहर दर्शन’ पवेलियन गांधी मैदान में करीब 15 हजार वर्गफुट में फैला पवेलियन आकर्षण का केंद्र होगा। ‘धरोहर दर्शन’ थीम के तहत यहां बिहार की पारंपरिक ग्रामीण संस्कृति और विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। यहां लहठी और सुजनी जैसी पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही महिला उद्यमियों के उत्पादों के प्रदर्शन के लिए विशेष जगह होंगी। जीविका समूहों का अलग पवेलियन तैयार किया गया है, जिसका उद्घाटन ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री करेंगे। क्लासिक फिल्मों स्क्रीनिंग होगी बिहार दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला तैयार की गई है। बिहार संग्रहालय और आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में ‘नदिया के पार’ और ‘तीसरी कसम’ जैसी क्लासिक फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके अलावा 22 से 26 मार्च तक प्रेमचंद रंगशाला में ‘महिला नाट्य उत्सव’ आयोजित होगा, जिसमें महिलाओं की रचनात्मकता और संघर्ष की कहानियों को मंचित किया जाएगा। आयोजन में पहली बार लोक संगीत और नृत्य से कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों को दिखाया जाएगा। महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से महिलाओं, बच्चों और वंचित वर्गों की प्रगति को विशेष रूप से दर्शाया जाएगा। अस्थायी अस्पताल और एंबुलेंस रहेगी पटना स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से हर गतिविधि पर नजर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। प्रशासनिक भवन में नियंत्रण कक्ष, हेल्प डेस्क और अस्थायी थाना को सक्रिय किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत एक्शन लिया जा सके। कार्यक्रम स्थल पर एंबुलेंस, अस्थायी अस्पताल और फायर टेंडर की व्यवस्था की गई है, ताकि स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। पेयजल, वाटर एटीएम, शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था की गई है, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। समय से पहले अधिकारियों को तैनात होने के निर्देश यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों का आवागमन आसान और सुरक्षित रह सके। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे समय से अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचें और तब तक मुस्तैद रहें जब तक पूरा मैदान खाली न हो जाए। बिहार दिवस पर पटना के गांधी मैदान में 3 दिन तक भव्य प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इस साल का समारोह ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर रखा गया है। इसमें प्रदेश की विकास यात्रा, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सशक्तिकरण की झलक देखने को मिलेगी। इसके अलावा बॉलीवुड के सिंगर शान और पापोन भी पहुंचेंगे। गांधी मैदान के सांस्कृतिक पवेलियन में रोज सुबह 10 से शाम 5 बजे तक स्थानीय कलाकारों की ओर से लोक नृत्य, लोक संगीत और नुक्कड़ नाटक किए जाएंगे। इसके अलावा श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल और रविंद्र भवन और अन्य जगहों पर भी प्रोग्राम होंगे। समाज कल्याण विभाग की देखरेख में विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों और सेवाओं को दिखाने के लिए स्टॉल और पवेलियन लगाए गए हैं। महिला एवं बाल विकास निगम को इस आयोजन का नोडल एजेंसी बनाया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन शाम 5 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। तैयारियों की कुछ तस्वीरें… बिहार दिवस पर पहले दिन आएंगी बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा बिहार दिवस के पहले दिन 22 मार्च को मुख्य मंच पर बॉलीवुड की सिंगर सोना महापात्रा होंगी। वहीं, श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में पंडित जगत नारायण पाठक की ओर से शास्त्रीय संगीत की प्राचीन शैली ध्रुपद गायन प्रस्तुत करेंगे। डांस में रूची लेने वालों के लिए कार्यक्रम होंगे। ओडिसी नृत्य के साथ रमिंदर खुराना और प्राची लल्वी साहू प्रस्तुति देंगे। इसी दिन रविंद्र भवन में लोकगीतों की प्रस्तुति होगी। साथ ही भोजपुरी रंगमंच के कलाकार भिखारी ठाकुर की कालजयी रचना ‘गबरधिचोर’ का नाट्य मंचन भी किया जाएगा। भगवान बुद्ध के जीवन को दर्शाया जाएगा 23 मार्च को बॉलीवुड सिंगर शान भी पहुंचेंगे। इसके अलावा श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में सुदीपा घोष द्वारा ‘बुद्धचरित’ पर आधारित नृत्य नाटिका होगी। जिसमें भगवान बुद्ध के जीवन और उनके संदेश को कलात्मक रूप में दर्शाया जाएगा। रविन्द्र भवन में इसी दिन प्रसिद्ध हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा और उनकी टीम की ओर से हास्य कवि सम्मेलन होना है। इसके साथ ही ‘वैजयंती’ नाटक का मंचन भी किया जाएगा। बिहार के दिवस के आखिरी दिन 24 मार्च को बॉलीवुड के सिंगर पापोन भी गांधी मैदान आएंगे। 15 हजार वर्गफुट में ‘धरोहर दर्शन’ पवेलियन गांधी मैदान में करीब 15 हजार वर्गफुट में फैला पवेलियन आकर्षण का केंद्र होगा। ‘धरोहर दर्शन’ थीम के तहत यहां बिहार की पारंपरिक ग्रामीण संस्कृति और विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। यहां लहठी और सुजनी जैसी पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही महिला उद्यमियों के उत्पादों के प्रदर्शन के लिए विशेष जगह होंगी। जीविका समूहों का अलग पवेलियन तैयार किया गया है, जिसका उद्घाटन ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री करेंगे। क्लासिक फिल्मों स्क्रीनिंग होगी बिहार दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला तैयार की गई है। बिहार संग्रहालय और आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में ‘नदिया के पार’ और ‘तीसरी कसम’ जैसी क्लासिक फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके अलावा 22 से 26 मार्च तक प्रेमचंद रंगशाला में ‘महिला नाट्य उत्सव’ आयोजित होगा, जिसमें महिलाओं की रचनात्मकता और संघर्ष की कहानियों को मंचित किया जाएगा। आयोजन में पहली बार लोक संगीत और नृत्य से कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों को दिखाया जाएगा। महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से महिलाओं, बच्चों और वंचित वर्गों की प्रगति को विशेष रूप से दर्शाया जाएगा। अस्थायी अस्पताल और एंबुलेंस रहेगी पटना स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से हर गतिविधि पर नजर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। प्रशासनिक भवन में नियंत्रण कक्ष, हेल्प डेस्क और अस्थायी थाना को सक्रिय किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत एक्शन लिया जा सके। कार्यक्रम स्थल पर एंबुलेंस, अस्थायी अस्पताल और फायर टेंडर की व्यवस्था की गई है, ताकि स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। पेयजल, वाटर एटीएम, शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था की गई है, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। समय से पहले अधिकारियों को तैनात होने के निर्देश यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों का आवागमन आसान और सुरक्षित रह सके। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे समय से अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचें और तब तक मुस्तैद रहें जब तक पूरा मैदान खाली न हो जाए।


