ईद के दिन गौकशी, नाले में मिले अवशेष, भड़के हिंदू संगठन, इज्ज़तनगर में एफआईआर 

ईद के दिन गौकशी, नाले में मिले अवशेष, भड़के हिंदू संगठन, इज्ज़तनगर में एफआईआर 

बरेली। ईद के दिन इज्जतनगर क्षेत्र में गौकशी की सूचना से हड़कंप मच गया। फरीदापुर रोड के पास नाले में गौ अवशेष मिलने के बाद हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई।

नाले में बहता मिला खून, बच्चों ने दी पहली सूचना

शनिवार को ईद के दिन कुछ बच्चे फरीदापुर रोड पर गाय चराने गए थे। इसी दौरान उन्होंने नाले में खून और गौ अवशेष पड़े देखे। बच्चों ने तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय भाजपा नेता गौरव वर्मा को दी, जिसके बाद मामला तेजी से फैल गया।

मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन, जताया कड़ा विरोध

सूचना मिलते ही बजरंग दल के गौ रक्षा प्रमुख आशीष शर्मा, सह संयोजक निखिल गंगवार, गौरक्षक गौतम कश्यप समेत कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। सभी ने घटना पर तीखा विरोध जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

सीओ के नेतृत्व में पुलिस एक्शन, जेसीबी से निकाले गए अवशेष

मामले की गंभीरता को देखते हुए इज्जतनगर इंस्पेक्टर बिजेन्द्र सिंह और सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीन के जरिए नाले से गौ अवशेष निकलवाए गए। पुलिस ने साक्ष्य जुटाते हुए मांस के सैंपल जांच के लिए भिजवाए और अवशेषों को जमीन में दफन कराया।

ईद के दिन वारदात से बढ़ा तनाव, इलाके में सतर्कता

त्योहार के दिन इस तरह की घटना सामने आने से इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

सीसीटीवी और सर्विलांस से तलाश तेज

इज्जतनगर पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इज्जतनगर इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *