मौसम का यूटर्न:तेज हवाओं के बीच शाम को बरसे बादल, आज भी बूंदाबांदी संभव

मौसम का यूटर्न:तेज हवाओं के बीच शाम को बरसे बादल, आज भी बूंदाबांदी संभव

संभाग में होली के बाद अचानक गर्मी बढ़ने के बाद मौसम ने यू-टर्न ले लिया है। शनिवार को बीकानेर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4° डिग्री गिरकर 31.6 डिग्री पर आ गया। हवा में 74% नमी और बादलों की आवाजाही ने शहरवासियों को मार्च के तीसरे सप्ताह में फरवरी जैसी ठंडक का अहसास करा दिया है। मौसम विभाग ने 22 मार्च को बीकानेर संभाग में तेज गर्जना के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 18.5° डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को दिन में मौसम सुहावना बना रहा। शाम पांच बजे करीब तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश भी हुई। बीकानेर के साथ ही नोखा और नापासर में भी 20 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। आगामी 10 दिनों का ट्रेंड बताता है कि गर्मी अभी पूरी तरह हावी नहीं होगी। 22-23 मार्च को भी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। तापमान 31 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान है। 24 मार्च के बाद आसमान साफ होने के साथ ही धूप तेज होगी। तापमान 34° डिग्री से 36° डिग्री तक पहुंचेगा। महीने के अंत में एक और हल्के विक्षोभ के संकेत
28-31 मार्च को एक और हल्का विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे महीने के अंत में फिर से बादल छाएंगे और पारा 1-2 डिग्री गिर सकता है। बीकानेर में आज शनिवार को मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के आकड़ों की माने तो मार्च के अंत में इतने सक्रिय विक्षोभ कम ही देखे जाते हैं, जो तापमान को सामान्य से 5-10 डिग्री तक नीचे गिरा दें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *