तकनीकी सेवा आयोग की अनुशंसा पर भर्ती:206 सरकारी अस्पतालों में हड्डी का इलाज विशेषज्ञ करेंगे

मेडिकल कॉलेजों और सदर अस्पतालों से नीचे के सरकारी अस्पतालों में भी अब हड्डी से संबंधित रोगों का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से होगा। स्वास्थ्य विभाग 206 आर्थोपेडिक डॉक्टरों की नियुक्ति करने जा रहा है। बिहार राज्य तकनीकी सेवा आयोग ने इसकी अनुशंसा की है। स्वास्थ्य विभाग चुने गए सभी डॉक्टरों के प्रमाण-पत्रों और अनुभव दस्तावेजों की जांच 1 अप्रैल से करेगा। इसके बाद चुने गए अस्पतालों में इनकी नियुक्ति करेगा। अस्पतालों में हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति होने से आम लोगों को प्राइवेट अस्पतालों की ओर भटकना नहीं होगा। इसके अलावा मेडिकल कॉलेजों या सदर अस्पतालों में इलाज के लिए लंबी कतारें नहीं लगानी होगी। लाइफस्टाइल संबंधी परेशानियों के कारण बड़ी संख्या में लोग हड्डी से संबंधित बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के रूप में विकसित करने पर काम कर रहा है। इस कारण दूसरे विभागों के लिए भी बड़ी संख्या में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति पर काम चल रहा है। बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति ने भी 256 विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए आवेदन मांगे हैं। मेडिकल कॉलेजों और सदर अस्पतालों से नीचे के सरकारी अस्पतालों में भी अब हड्डी से संबंधित रोगों का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से होगा। स्वास्थ्य विभाग 206 आर्थोपेडिक डॉक्टरों की नियुक्ति करने जा रहा है। बिहार राज्य तकनीकी सेवा आयोग ने इसकी अनुशंसा की है। स्वास्थ्य विभाग चुने गए सभी डॉक्टरों के प्रमाण-पत्रों और अनुभव दस्तावेजों की जांच 1 अप्रैल से करेगा। इसके बाद चुने गए अस्पतालों में इनकी नियुक्ति करेगा। अस्पतालों में हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति होने से आम लोगों को प्राइवेट अस्पतालों की ओर भटकना नहीं होगा। इसके अलावा मेडिकल कॉलेजों या सदर अस्पतालों में इलाज के लिए लंबी कतारें नहीं लगानी होगी। लाइफस्टाइल संबंधी परेशानियों के कारण बड़ी संख्या में लोग हड्डी से संबंधित बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के रूप में विकसित करने पर काम कर रहा है। इस कारण दूसरे विभागों के लिए भी बड़ी संख्या में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति पर काम चल रहा है। बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति ने भी 256 विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए आवेदन मांगे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *