पटना में लूटपाट-हत्या के 5 आरोपी गिरफ्तार:बदमाशों ने तीन युवकों से नगद और मोबाइल लूटे थे, विरोध पर एक को मारा था चाकू

पटना में लूटपाट-हत्या के 5 आरोपी गिरफ्तार:बदमाशों ने तीन युवकों से नगद और मोबाइल लूटे थे, विरोध पर एक को मारा था चाकू

पटना के रामकृष्ण नगर में लूटपाट के दौरान हत्या हुई थी। मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ये कार्रवाई 8 घंटे के अंदर की है। इसके अलावा हत्या में इस्तेमाल चाकू, लूटा गया मोबाइल और नगद बरामद हुए हैं। घटना 20 मार्च को रामकृष्ण नगर इलाके में हुई थी। तीन युवक कहीं जा रहे थे, तभी अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और लूटपाट शुरू कर दी। अपराधियों ने युवकों से करीब 10 हजार रुपए नगद और 2 मोबाइल लूट लिए। जब युवकों ने लूटपाट का विरोध किया, तो अपराधियों ने उनमें से एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पटना के नदी थाना क्षेत्र निवासी शंभू कुमार के रूप में हुई है। स्पीडी ट्रायल पर चलेगा मामला पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया था। तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने वारदात में शामिल पांचों अपराधियों को 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ सिंह, विशाल कुमार, लकी कुमार, संतोष कुमार और राहुल कुमार शामिल हैं। ये सभी नालंदा, बाढ़ और रामकृष्ण नगर इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि मास्टरमाइंड सौरभ सिंह है, जिस पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले को स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा ताकि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके। पटना के रामकृष्ण नगर में लूटपाट के दौरान हत्या हुई थी। मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ये कार्रवाई 8 घंटे के अंदर की है। इसके अलावा हत्या में इस्तेमाल चाकू, लूटा गया मोबाइल और नगद बरामद हुए हैं। घटना 20 मार्च को रामकृष्ण नगर इलाके में हुई थी। तीन युवक कहीं जा रहे थे, तभी अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और लूटपाट शुरू कर दी। अपराधियों ने युवकों से करीब 10 हजार रुपए नगद और 2 मोबाइल लूट लिए। जब युवकों ने लूटपाट का विरोध किया, तो अपराधियों ने उनमें से एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पटना के नदी थाना क्षेत्र निवासी शंभू कुमार के रूप में हुई है। स्पीडी ट्रायल पर चलेगा मामला पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया था। तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने वारदात में शामिल पांचों अपराधियों को 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ सिंह, विशाल कुमार, लकी कुमार, संतोष कुमार और राहुल कुमार शामिल हैं। ये सभी नालंदा, बाढ़ और रामकृष्ण नगर इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि मास्टरमाइंड सौरभ सिंह है, जिस पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले को स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा ताकि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *