फिल्मी स्टाइल से पुलिस ने किया पीछा, पकड़ी ट्रक में भरी 648 पेटी अवैध शराब

फिल्मी स्टाइल से पुलिस ने किया पीछा, पकड़ी ट्रक में भरी 648 पेटी अवैध शराब

श्रीगंगानगर. अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 648 पेटी अवैध शराब और बीयर से भरा एक कंटेनर जब्त किया है। फिल्मी स्टाइल से पुलिस की यह कार्रवाई सूरतगढ़ सदर पुलिस और जिला विशेष टीम की संयुक्त टीम ने की। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने बताया कि राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध मादक पदार्थों और शराब की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी संबंध में 20-21 मार्च की रात को पुलिस को सूचना मिली कि एक कंटेनर में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अनुपगढ़ रोड पर कंटेनर का पीछा किया और रोही 08 एसडी के पास उसे रुकवाकर तलाशी ली। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान प्रकाश कुमार (26) और रुपाराम (19) निवासी बाड़मेर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ सूरतगढ़ सदर थाने में राजस्थान आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। एसपी के अनुसार इस ट्रक में पंजाब में ही बिक्री के लिए बनी शराब थी। यह चार ब्रांड की शराब और बीयर इस ट्रक से बरामद हुई है। तलाशी के दौरान कंटेनर से कुल 648 पेटी अवैध शराब और बीयर बरामद की गई। जब्त माल में 300 पेटी ऑल सीजन्स रिजर्व व्हिस्की, 98 पेटी मैकडॉवेल्स नंबर-1, 100 पेटी रॉयल स्टैग एक्सक्विज़िट व्हिस्की तथा 150 पेटी “बडवाइज़र”मैग्नम बीयर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *