Video: विश्व वन दिवस पर दिया हरियाली का संदेश, 151 फलदार पौधों का रोपण

Video: विश्व वन दिवस पर दिया हरियाली का संदेश, 151 फलदार पौधों का रोपण

मरुस्थलीय क्षेत्र में हरियाली का संदेश देते हुए विश्व वन दिवस के अवसर पर मोहनगढ़ स्थित पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में 128वीं पैदल वाहिनी (प्रा.से.) पर्यावरण राजरिफ के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण राज रिफ और वन विभाग के संयुक्त सहयोग से विभिन्न प्रकार के 151 फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में आम, जामुन, आंवला, अमरूद सहित कई उपयोगी एवं पर्यावरण के लिए लाभकारी पौधों का रोपण किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस अभियान में एनसीसी कैडेट्स व विद्यार्थियों ने भाग लिया और उत्साहपूर्वक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।विद्यार्थियों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें संरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी उठाई। इस अवसर पर भाग लेने वाले विद्यार्थियों को ईटीएफ की ओर से पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। उप प्राचार्य राजीव कुमार बाजपेयी को कमान अधिकारी कर्नल मनोजीत ठाकुरे ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।कमान अधिकारी कर्नल मनोजीत ठाकुरे ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने शान, इज्जत और अहमियत जैसे शब्दों के माध्यम से पेड़-पौधों के महत्व को समझाते हुए कहा कि यह न केवल प्रकृति की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व के लिए भी अनिवार्य हैं। इस मौके पर उपस्थित शिक्षकों एवं अधिकारियों ने भी अधिक से अधिक पौधरोपण कर उन्हें संरक्षित रखने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *