बेतिया लूटकांड में मुंबई से 2 आरोपी गिरफ्तार:दोनों का आपराधिक इतिहास; दिसंबर 2025 में बाइक, मोबाइल और 20 हजार की लूट की थी

बेतिया लूटकांड में मुंबई से 2 आरोपी गिरफ्तार:दोनों का आपराधिक इतिहास; दिसंबर 2025 में बाइक, मोबाइल और 20 हजार की लूट की थी

बेतिया पुलिस ने एक लूट कांड का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया है। यह घटना 16 दिसंबर 2025 की शाम करीब 7:20 बजे लौरिया थाना क्षेत्र के साठी जाने वाली सड़क पर सौराहा गांव स्थित मौजमा माई स्थान के पास हुई थी। अज्ञात अपराधियों ने विकास कुमार मिश्रा पर हमला कर उनकी होंडा साइन मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये लूट लिए थे। इस संबंध में पीड़ित के बयान के आधार पर लौरिया थाना में कांड संख्या 529/25, धारा 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। गोरेगांव स्थित बांद्रा नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया
पुलिस ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान का सहारा लेते हुए कार्रवाई की। जांच के दौरान, पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुंबई के गोरेगांव स्थित बांद्रा नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय अबुलेश आलम उर्फ अबुलेश और 20 वर्षीय राजकुमार उर्फ राज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। बेतिया पुलिस ने एक लूट कांड का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया है। यह घटना 16 दिसंबर 2025 की शाम करीब 7:20 बजे लौरिया थाना क्षेत्र के साठी जाने वाली सड़क पर सौराहा गांव स्थित मौजमा माई स्थान के पास हुई थी। अज्ञात अपराधियों ने विकास कुमार मिश्रा पर हमला कर उनकी होंडा साइन मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये लूट लिए थे। इस संबंध में पीड़ित के बयान के आधार पर लौरिया थाना में कांड संख्या 529/25, धारा 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। गोरेगांव स्थित बांद्रा नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया
पुलिस ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान का सहारा लेते हुए कार्रवाई की। जांच के दौरान, पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुंबई के गोरेगांव स्थित बांद्रा नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय अबुलेश आलम उर्फ अबुलेश और 20 वर्षीय राजकुमार उर्फ राज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *