पटना में भागलपुर की रहने वाली युवती (26) ने सुसाइड कर लिया है। उसकी फंदे से लटकी लाश मिली है। वो जनरल कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रही थी। लड़की पटना में बॉयफ्रेंड के साथ लिवइन रिलेशन में रहती थी। बॉयफ्रेंड पीयूष (25) ने कहा कि शुक्रवार की रात 11 बजे हम दोनों अपने-अपने कमरे में थे। मोबाइल पर चैट कर रहे थे। इसी बीच वो अपने कमरे में तेज आवाज में म्यूजिक बजाने लगी। मैंने उसे चैट पर आवाज कम करने के लिए भी बोला। वो मान नहीं रही थी। मैंने जब गर्लफ्रेंड के दरवाजे पर पहुंचे तो उसने दरवाजा भी नहीं खोला। आखिर में मुझे दरवाजा तोड़ना पड़ा। कमरे में गया तो देखा वो फंदे से लटकी हुई है। देर रात मैंने किसी तरह से उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया, पर उसकी जान नहीं बची। घटना श्री कृष्णापुरी इलाके के वीर कुंवर सिंह पथ वाली गली की है। दोनों की शादी होने वाली थी भागलपुर के रहने वाले पीयूष ने पुलिस को बताया है कि हम एक साल से रिलेशनशिप में थे। हम दोनों एक-दूसरे से शादी करने वाले थे। दोनों के परिवार एक से दो दिन में मिलने वाले थे। शादी को लेकर बातचीत होने वाली थी, लेकिन इससे पहले यह हादसा हो गया। इसी सप्ताह वो रेलवे का एग्जाम भी देने वाली थी। पीयूष कहते हैं कि मैं प्राइवेट नौकरी करता हूं। शुक्रवार की रात 9 बजे घर पहुंचा था। हम दोनों ने साथ खाना भी खाया था। सब कुछ ठीक था, पता नहीं अचानक उसने अपनी जान क्यों दी। मैंने ही मामले की सूचना पुलिस को दी। दोनों की पटना में ही मुलाकात हुई थी। पहले लड़का-लड़की दोनों कोचिंग में पढ़ते थे। वहीं दोनों की मुलाकात हुई। दोनों को जब पता चला कि दोनों भागलपुर के ही रहने वाले हैं तो करीबी बढ़ गई। बाद में लड़के को प्राइवेट जॉब लग गया। उसने पढ़ाई छोड़ दी। जिस किराए के फ्लैट में मौत हुई वो फ्लैट पहले लड़के ने ली थी। उस वक्त लड़की दूसरे फ्लैट में रहती थी। बाद में लड़की लड़के के साथ रहने लगी। अभी थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। परिजन को दोनों के लव स्टोरी के बारे में पता था। लड़की का भाई पटना आने वाला है। भागलपुर से पहुंचे लड़की के परिजन वहीं, दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलने के बाद लड़की के पिता पूर्व मुखिया अपनी पत्नी और अन्य परिजन को साथ बेटी की लाश लेने निजी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अभी कुछ ज्यादा बोलने से इनकार किया है। पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर एक्शन लेंगे सचिवालय SDPO-2 साकेत कुमार ने बताया कि सुबह एक लड़की की मौत की जानकरी मिली। कृष्णापुरी थाने की पुलिस घटनास्थल पर गई। तब तक महिला के दोस्त उन्हें एशियन सिटी अस्पताल लेकर चले गए थे। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला के परिजन भी पटना आ गए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और महिला के परिजन के आवेदन और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पटना में भागलपुर की रहने वाली युवती (26) ने सुसाइड कर लिया है। उसकी फंदे से लटकी लाश मिली है। वो जनरल कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रही थी। लड़की पटना में बॉयफ्रेंड के साथ लिवइन रिलेशन में रहती थी। बॉयफ्रेंड पीयूष (25) ने कहा कि शुक्रवार की रात 11 बजे हम दोनों अपने-अपने कमरे में थे। मोबाइल पर चैट कर रहे थे। इसी बीच वो अपने कमरे में तेज आवाज में म्यूजिक बजाने लगी। मैंने उसे चैट पर आवाज कम करने के लिए भी बोला। वो मान नहीं रही थी। मैंने जब गर्लफ्रेंड के दरवाजे पर पहुंचे तो उसने दरवाजा भी नहीं खोला। आखिर में मुझे दरवाजा तोड़ना पड़ा। कमरे में गया तो देखा वो फंदे से लटकी हुई है। देर रात मैंने किसी तरह से उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया, पर उसकी जान नहीं बची। घटना श्री कृष्णापुरी इलाके के वीर कुंवर सिंह पथ वाली गली की है। दोनों की शादी होने वाली थी भागलपुर के रहने वाले पीयूष ने पुलिस को बताया है कि हम एक साल से रिलेशनशिप में थे। हम दोनों एक-दूसरे से शादी करने वाले थे। दोनों के परिवार एक से दो दिन में मिलने वाले थे। शादी को लेकर बातचीत होने वाली थी, लेकिन इससे पहले यह हादसा हो गया। इसी सप्ताह वो रेलवे का एग्जाम भी देने वाली थी। पीयूष कहते हैं कि मैं प्राइवेट नौकरी करता हूं। शुक्रवार की रात 9 बजे घर पहुंचा था। हम दोनों ने साथ खाना भी खाया था। सब कुछ ठीक था, पता नहीं अचानक उसने अपनी जान क्यों दी। मैंने ही मामले की सूचना पुलिस को दी। दोनों की पटना में ही मुलाकात हुई थी। पहले लड़का-लड़की दोनों कोचिंग में पढ़ते थे। वहीं दोनों की मुलाकात हुई। दोनों को जब पता चला कि दोनों भागलपुर के ही रहने वाले हैं तो करीबी बढ़ गई। बाद में लड़के को प्राइवेट जॉब लग गया। उसने पढ़ाई छोड़ दी। जिस किराए के फ्लैट में मौत हुई वो फ्लैट पहले लड़के ने ली थी। उस वक्त लड़की दूसरे फ्लैट में रहती थी। बाद में लड़की लड़के के साथ रहने लगी। अभी थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। परिजन को दोनों के लव स्टोरी के बारे में पता था। लड़की का भाई पटना आने वाला है। भागलपुर से पहुंचे लड़की के परिजन वहीं, दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलने के बाद लड़की के पिता पूर्व मुखिया अपनी पत्नी और अन्य परिजन को साथ बेटी की लाश लेने निजी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अभी कुछ ज्यादा बोलने से इनकार किया है। पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर एक्शन लेंगे सचिवालय SDPO-2 साकेत कुमार ने बताया कि सुबह एक लड़की की मौत की जानकरी मिली। कृष्णापुरी थाने की पुलिस घटनास्थल पर गई। तब तक महिला के दोस्त उन्हें एशियन सिटी अस्पताल लेकर चले गए थे। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला के परिजन भी पटना आ गए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और महिला के परिजन के आवेदन और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


