धौलपुर के अभिषेक अरेला RAS में चयनित:सर्व समाज ने किया सम्मान समारोह आयोजित

धौलपुर के अभिषेक अरेला RAS में चयनित:सर्व समाज ने किया सम्मान समारोह आयोजित

धौलपुर के राजाखेड़ा तहसील स्थित महदपुरा ग्राम पंचायत के गड़राई गांव निवासी अभिषेक अरेला का राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की अंतिम चयन सूची में चयन हुआ है। भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति धौलपुर ने उनका अभिनंदन किया। यह अभिनंदन समारोह गोविंद वाटिका में आयोजित किया गया। इसमें सर्व समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समारोह में वक्ताओं ने अभिषेक अरेला की इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया। समारोह को संबोधित करते हुए राजेश महदपुरा ने कहा कि बीहड़ क्षेत्र से निकलकर अभिषेक अरेला ने जो सफलता हासिल की है, वह अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। वहीं, मुकेश हनुमानपुरा ने बताया कि वर्तमान समय में सामान्य वर्ग के छात्र का इस स्तर पर चयन होना अभिषेक की असाधारण प्रतिभा का प्रमाण है। उन्होंने आगे कहा कि जिस क्षेत्र में शिक्षा का स्तर अपेक्षाकृत कम है, वहां से इस तरह की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन का कार्य करेगी। इस अवसर पर मुकेश शर्मा, राजेश महदपुरा, मुकेश हनुमानपुरा, राजेंद्र शर्मा, नंदकिशोर शुक्ला, रामकिशोर, प्रमोद भारद्वाज, रामनिवास अरेला, बृजमोहन अरेला, विजय कुमार अरेला, प्रमोद अरेला, रामनाथ अरेला, गोविंद शर्मा, देवेंद्र सिंह तोमर, रमाकांत शर्मा और रमेश चंद मछरिया सहित सर्व समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *