कैमूर में युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:नए घर में गए थे परिवार वाले, पुराने मकान में मिला बॉडी

कैमूर में युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:नए घर में गए थे परिवार वाले, पुराने मकान में मिला बॉडी

कैमूर में मोहनिया थाना क्षेत्र के बिनोदपुर छोटका कटरा गांव में शनिवार को एक 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हरिकेसर पासी के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार शाम को शव का पंचनामा कर भभुआ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता हरिकेसर पासी ने बताया कि उनके गांव में दो मकान हैं। परिवार वर्तमान में नए मकान में रहता है, जबकि पुराना मकान कभी-कभी ही उपयोग किया जाता है। शनिवार को परिवार के सभी सदस्य नए घर पर थे। इसी दौरान मनीष पुराने मकान में चला गया। उसने कमरे की छत में लगे सीलिंग फैन की कुंडी से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घर में किसी प्रकार का कोई विवाद या तनाव की स्थिति नहीं काफी देर तक मनीष के दिखाई न देने पर खोजबीन की गई, जिसके बाद उसका शव फंदे से लटका मिला। मनीष ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पिता के अनुसार, घर में किसी प्रकार का कोई विवाद या तनाव की स्थिति नहीं थी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया, घटनास्थल का मुआयना किया और आवश्यक पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की स्पष्ट वजह सामने आएगी। फिलहाल मामले की अपमृत्यु (यूडी केस) के तहत जांच की जा रही है। कैमूर में मोहनिया थाना क्षेत्र के बिनोदपुर छोटका कटरा गांव में शनिवार को एक 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हरिकेसर पासी के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार शाम को शव का पंचनामा कर भभुआ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता हरिकेसर पासी ने बताया कि उनके गांव में दो मकान हैं। परिवार वर्तमान में नए मकान में रहता है, जबकि पुराना मकान कभी-कभी ही उपयोग किया जाता है। शनिवार को परिवार के सभी सदस्य नए घर पर थे। इसी दौरान मनीष पुराने मकान में चला गया। उसने कमरे की छत में लगे सीलिंग फैन की कुंडी से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घर में किसी प्रकार का कोई विवाद या तनाव की स्थिति नहीं काफी देर तक मनीष के दिखाई न देने पर खोजबीन की गई, जिसके बाद उसका शव फंदे से लटका मिला। मनीष ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पिता के अनुसार, घर में किसी प्रकार का कोई विवाद या तनाव की स्थिति नहीं थी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया, घटनास्थल का मुआयना किया और आवश्यक पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की स्पष्ट वजह सामने आएगी। फिलहाल मामले की अपमृत्यु (यूडी केस) के तहत जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *