पटना में 534 प्रखंडों के उद्यमियों को मिला सम्मान:सफल उद्यमियों की कहानियों पर आधारित किताब का विमोचन, ज्ञान भवन में 13वां बिहार उद्यमिता सम्मेलन

पटना में 534 प्रखंडों के उद्यमियों को मिला सम्मान:सफल उद्यमियों की कहानियों पर आधारित किताब का विमोचन, ज्ञान भवन में 13वां बिहार उद्यमिता सम्मेलन

पटना के ज्ञान भवन में 13वें बिहार उद्यमिता सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल और कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान राज्य के सभी 534 प्रखंडों से आए उद्यमियों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। इस साल सम्मेलन की थीम ‘गांव से ग्लोबल तक’ रखी गई, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के उद्यमियों को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने की दिशा में प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि बिहार के गांवों में प्रतिभा-संसाधनों को सही मंच मिलने पर वे अंतरराष्ट्रीय पहचान बना सकते हैं। सम्मेलन के दौरान उद्योग मंत्री और कृषि मंत्री ने संयुक्त रूप से उद्यमिता से जुड़ी एक किताब का विमोचन भी किया। इस पुस्तक में राज्य के सफल उद्यमियों की कहानियां, योजनाओं की जानकारी और उद्यमिता के अवसरों को विस्तार से दिखाया गया है। 534 प्रखंडों के उद्यमियों को सम्मान बिहार उद्यमी सम्मान समारोह के तहत राज्य के जिलों-प्रखंडों से आए सफल उद्यमियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके नवाचार, रोजगार सृजन और स्थानीय स्तर पर आर्थिक विकास में योगदान के लिए दिया गया। उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने बिहार उद्यमी संघ को सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि 2026 बिहार के लिए स्वर्णिम वर्ष साबित हो रहा है, जो बदलते और बढ़ते बिहार की पहचान है। राज्य में जिलास्तर पर उद्यमिता केंद्र स्थापित करने की दिशा में काम किया जा रहा है, जिससे स्थानीय युवाओं और उद्यमियों को मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध हो सके। युवाओं को दिया जा रहा लोन उद्योग विभाग की ओर से युवाओं और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिनमें मुख्यमंत्री उद्यमी योजना और सीड फंड प्रमुख हैं। बिहार उद्यमी संघ उद्योग और सरकार के बीच सेतु का काम कर रहा है।
योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंच रहा कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने भी उद्यमियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अब गांव-गांव तक पहुंच रहा है। कृषि आधारित उद्योगों और स्टार्टअप को बढ़ावा देकर बिहार को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। पटना के ज्ञान भवन में 13वें बिहार उद्यमिता सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल और कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान राज्य के सभी 534 प्रखंडों से आए उद्यमियों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। इस साल सम्मेलन की थीम ‘गांव से ग्लोबल तक’ रखी गई, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के उद्यमियों को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने की दिशा में प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि बिहार के गांवों में प्रतिभा-संसाधनों को सही मंच मिलने पर वे अंतरराष्ट्रीय पहचान बना सकते हैं। सम्मेलन के दौरान उद्योग मंत्री और कृषि मंत्री ने संयुक्त रूप से उद्यमिता से जुड़ी एक किताब का विमोचन भी किया। इस पुस्तक में राज्य के सफल उद्यमियों की कहानियां, योजनाओं की जानकारी और उद्यमिता के अवसरों को विस्तार से दिखाया गया है। 534 प्रखंडों के उद्यमियों को सम्मान बिहार उद्यमी सम्मान समारोह के तहत राज्य के जिलों-प्रखंडों से आए सफल उद्यमियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके नवाचार, रोजगार सृजन और स्थानीय स्तर पर आर्थिक विकास में योगदान के लिए दिया गया। उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने बिहार उद्यमी संघ को सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि 2026 बिहार के लिए स्वर्णिम वर्ष साबित हो रहा है, जो बदलते और बढ़ते बिहार की पहचान है। राज्य में जिलास्तर पर उद्यमिता केंद्र स्थापित करने की दिशा में काम किया जा रहा है, जिससे स्थानीय युवाओं और उद्यमियों को मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध हो सके। युवाओं को दिया जा रहा लोन उद्योग विभाग की ओर से युवाओं और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिनमें मुख्यमंत्री उद्यमी योजना और सीड फंड प्रमुख हैं। बिहार उद्यमी संघ उद्योग और सरकार के बीच सेतु का काम कर रहा है।
योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंच रहा कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने भी उद्यमियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अब गांव-गांव तक पहुंच रहा है। कृषि आधारित उद्योगों और स्टार्टअप को बढ़ावा देकर बिहार को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *