नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर मौसम से जुड़ी है। बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है। बिहार में ईद मनाई जा रही है। पटना के गांधी मैदान में ईद की नमाज अदा की गई, जिसमें नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार शामिल हुए। वहीं, समस्तीपुर में एक मां ने बच्चे को जन्म देने से पहले सौदा कर लिया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. आकाशीय बिजली गिरने से 6 की मौत, 13 झुलसे पटना समेत बिहार के कई जिलों में शुक्रवार से मौसम बदला है। बांका, गोपालगंज में तेज बारिश हो रही है। रक्सौल में तेज बारिश के चलते कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।खगड़िया में भी मौसम खराब है। यहां सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। वहीं, मुजफ्फरपुर, रक्सौल, पटना समेत 6 जिलों में हल्की बारिश हो रही है। शनिवार सुबह बगहा और बेतिया में भी तेज बारिश हुई। आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से बिहार में 6 लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 2. बिहार में मनाई गई ईंद, गांधी मैदान पहुंचे निशांत बिहार समेत पूरे भारत में आज ईद मनाई जा रही है। पटना के गांधी मैदान में बारिश के बीच नमाज अदा की गई। यहां बच्चे और बुजुर्ग समेत करीब 20 हजार लोगों ने नमाज पढ़ी। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं पहुंचे। 20 साल में यह पहला मौका है, जब मुख्यमंत्री ईद की नमाज के लिए गांधी मैदान नहीं पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने के बाद से वह हर साल यहां मौजूद रहते थे। इस बार उनके बेटे निशांत कुमार कार्यक्रम में शामिल हुए। निशांत कुमार की सुरक्षा में सीएम सिक्योरिटी तैनात रही। पूरी खबर पढ़ें 3. मां ने जन्म से पहले ही कर दिया बच्चे का सौदा समस्तीपुर में एक मां ने कोख में पल रहे अपने बच्चे का सौदा किया। अपनी मां के साथ मिलकर महिला ने जन्म से पहले ही ढाई लाख में बच्चे की डील की और डिलिवरी के बाद उसे बेच दिया। डिलिवरी के बाद महिला ससुराल न जाकर मायके चली गई और ससुराल वालों से कहा कि उसका बेटा मर गया। शोक में डूबे परिवार के 24 लोगों ने मुंडन भी करवाया। बाद में गांव में बच्चे के सौदे की बातें होने लगी तो पूरा मामला खुला। जिसके बाद महिला ने जिसे बच्चा दिया था, उससे वापस ले लिया और अब पूरे मामले की लीपापोती कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 4. नीट छात्रा रेप-मर्डर केस, CBI ने मामा से की पूछताछ पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत की गुत्थी अभी तक सुलझी नहीं है। मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। POCSO कोर्ट की फटकार के बाद एजेंसी ने केस के जांच अधिकारी (IO) को बदल दिया है। इसी क्रम में शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे CBI ने छात्रा के मामा को पूछताछ के लिए बुलाया। पटना स्थित सीबीआई कार्यालय में उनसे पूछताछ की गई। बताया गया है कि नए जांच अधिकारी डीएसपी विभा कुमारी ने ही मामा को पूछताछ के लिए बुलाया है। पूरी खबर पढ़ें 5. गैस क्राइसिस: महंगी हुई थाली, मेन्यू में भी बदलाव 21 दिन से अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग चल रही है। बम, गोले और मिसाइल 3000 km दूर दागे जा रहे, लेकिन असर बिहार के लोगों की थाली पर दिख रहा है। गैस संकट के चलते होटल और चाय-समोसे की दुकानें चलाने वालों ने नाश्ते और खाने की कीमत बढ़ा दी है। 5 रुपए में मिलने वाली कटिंग चाय अब 10 रुपए की हो गई है। 10 रुपए में बिकने वाला समोसा 15 रुपए का हो गया है। कैंटीन में पहले जो थाली 80 रुपए में मिलती थी, अब 100 से 120 रुपए की हो गई है। पूरी खबर पढ़ें 6. झोलाछाप डॉक्टर ने 10 साल में की 5 शादी ‘दूसरी पत्नी खुद से थोड़ी जली होगी, उसे प्रितेश और उसकी मां ने जलाया था। पांचवीं पत्नी भी मरने से पहले करीब 2 किलोमीटर तक भागी थी, लेकिन प्रितेश उसे पकड़कर वापस घर ले आया। उसी रात उसकी हत्या कर दी गई। उस वक्त मस्जिद में नमाज अदा की जा रही थी, इसलिए शव को बाहर फेंक नहीं पाए।’ यह दावा वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के नवानगर निवासी एक ग्रामीण ने किया है। ग्रामीण के अनुसार, प्रितेश कुमार ने पिछले 10 सालों में पांच शादियां कीं। पूरी खबर पढ़ें 7. झांसा देकर खुलवाए गए खाते, करोड़ों का ट्रांजेक्शन पटना के सलेमपुर थाना क्षेत्र में साइबर पुलिस ने एक बड़े संगठित ठगी गिरोह का खुलासा किया है। यह गिरोह सैदपुर, मुरादपुर और सुंदरपुर गांवों में सक्रिय था। जांच में सामने आया कि कुछ लोग सरकारी योजनाओं (जैसे शौचालय निर्माण / मरम्मत योजना) का लाभ दिलाने के नाम पर ग्रामीणों, खासकर गरीब महिलाओं को झांसा देकर उनके बैंक खाते खुलवा रहे थे। महिलाओं को पहले बैंक शाखाओं में ले जाकर खाते खुलवाए गए, फिर एक में भोज और कार्यक्रम के दौरान एक साथ 100 से ज्यादा खाते खुलवाए गए। पूरी खबर पढ़ें 8. चलते-चलते आई मौत, पहचान करने में जुटी पुलिस पटना जंक्शन से सटे करबिगहिया इलाके में शनिवार सुबह एक अज्ञात शख्स की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह चलते-चलते अचानक गिर गया। कुछ देर तक तड़पता रहा और फिर मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुबह करीब 6:45 बजे जक्कनपुर थाना को इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना से जुड़े CCTV फुटेज में दिख रहा है कि शख्स रेलवे हॉस्पिटल पटना की ओर से पैदल चलता हुआ आया और करबिगहिया के पास बैठ गया। कुछ देर बाद वह तड़पने लगा और फिर अचेत हो गया। पूरी खबर पढ़ें 9. पुलिस की गाड़ी में बैठकर रील बनाई, गिरफ्तार भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाहत एक युवक को भारी पड़ गई। पुलिस की गाड़ी में बैठकर रील बनाकर वीडियो वायरल करने वाले युवक की गिरफ्तारी हुई है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान अकरौन्ज गांव निवासी उदय शंकर यादव के पुत्र रूपक सिंह उर्फ शशि कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि बिना अनुमति पुलिस वाहन में प्रवेश करना और पुलिस की वर्दी या टोपी पहनकर वीडियो बनाना कानूनन अपराध है। पूरी खबर पढ़ें 10. अवैध संबंध में युवक की हत्या, महिला गिरफ्तार भोजपुर में हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। बुलेट दाहिनी आंख में लगी। अवैध संबंध में वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक की पहचान ज्ञानपुर गांव के रवि कुमार(24) के तौर पर हुई है। घटना गीधा थाना क्षेत्र की है। मृतक के बड़े भाई रामाकांत ने बताया कि दोपहर के समय घर के बाहर बैठा हुआ था। इस बीच पड़ोसी सरोज कुमार अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पूरी खबर पढ़ें 11. पोल्ट्री फार्म पर गिरा ठनका, 4 हजार मुर्गों की मौत मधेपुरा के सुखासन गांव में शुक्रवार देर रात बिजली गिरने से एक पोल्ट्री फार्म में भीषण आग लग गई। इस हादसे में करीब 4000 मुर्गों की जलकर मौत हो गई, जबकि फार्म में रखे सभी उपकरण और सामग्री नष्ट हो गई। घटना रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सुखासन निवासी नीरज कुमार सिंह के पोल्ट्री फार्म पर वज्रपात होते ही आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने पूरे फार्म को अपनी चपेट में ले लिया। पूरी खबर पढ़ें 12. ऑरी के साथ रील बनाते नजर आए ईशान किशन 28 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरुआत हो रही है। इसमें बिहार के कई खिलाड़ी नजर आने वाले हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन अपने मैच के लिए जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे सेलिब्रिटी ऑरी के साथ क्रिकेट के लिए प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। वह बैटिंग कर रहे हैं और ऑरी गेंदबाजी कर रहे हैं। ऑरी ऐसा बॉल फेंकते हैं कि ईशान शॉट नहीं मार पाते हैं। पूरी खबर पढ़ें 13. PHC गेट पर प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म, नहीं पहुंचे डॉक्टर बक्सर जिले के चक्की प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। समय पर इलाज न मिलने के कारण एक गर्भवती महिला ने अस्पताल के मुख्य गेट पर ही बच्चे को जन्म दिया। इस घटना ने सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला अपने पति के साथ चक्की पीएचसी पहुंची थी। उसे अस्पताल में भर्ती तो कर लिया गया, लेकिन घंटों तक न तो कोई डॉक्टर और न ही कोई नर्स उसे देखने आई। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. एक सेकेंड के फासले से बची स्कूटी सवार की जान अररिया में तेज हवा में मोबाइल टॉवर गिर गया। इसमें एक स्कूटी सवार युवक बाल बाल बच गए। 41 सेकेंड के वीडियो में तेज आंधी चलती दिख रही है। थोड़ी देर में एक स्कूटी सड़क से गुजरती है। स्कूटी के निकले ही मोबाइल टावर टूटकर सड़क पर गिरता है। उसके पीछे एक कार आती है। टावर को गिरता देख कार सवार तुरंत ब्रेक लगाता है। कार सवार अपनी गाड़ी पीछे की ओर करता है। लोगों के चिल्लाने की आवाज आती है। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. पांच जिलों में बारिश का यलो अलर्ट बिहार के पांच जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होगी। सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड रहने का पुर्वानुमान है। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर मौसम से जुड़ी है। बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है। बिहार में ईद मनाई जा रही है। पटना के गांधी मैदान में ईद की नमाज अदा की गई, जिसमें नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार शामिल हुए। वहीं, समस्तीपुर में एक मां ने बच्चे को जन्म देने से पहले सौदा कर लिया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. आकाशीय बिजली गिरने से 6 की मौत, 13 झुलसे पटना समेत बिहार के कई जिलों में शुक्रवार से मौसम बदला है। बांका, गोपालगंज में तेज बारिश हो रही है। रक्सौल में तेज बारिश के चलते कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।खगड़िया में भी मौसम खराब है। यहां सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। वहीं, मुजफ्फरपुर, रक्सौल, पटना समेत 6 जिलों में हल्की बारिश हो रही है। शनिवार सुबह बगहा और बेतिया में भी तेज बारिश हुई। आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से बिहार में 6 लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 2. बिहार में मनाई गई ईंद, गांधी मैदान पहुंचे निशांत बिहार समेत पूरे भारत में आज ईद मनाई जा रही है। पटना के गांधी मैदान में बारिश के बीच नमाज अदा की गई। यहां बच्चे और बुजुर्ग समेत करीब 20 हजार लोगों ने नमाज पढ़ी। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं पहुंचे। 20 साल में यह पहला मौका है, जब मुख्यमंत्री ईद की नमाज के लिए गांधी मैदान नहीं पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने के बाद से वह हर साल यहां मौजूद रहते थे। इस बार उनके बेटे निशांत कुमार कार्यक्रम में शामिल हुए। निशांत कुमार की सुरक्षा में सीएम सिक्योरिटी तैनात रही। पूरी खबर पढ़ें 3. मां ने जन्म से पहले ही कर दिया बच्चे का सौदा समस्तीपुर में एक मां ने कोख में पल रहे अपने बच्चे का सौदा किया। अपनी मां के साथ मिलकर महिला ने जन्म से पहले ही ढाई लाख में बच्चे की डील की और डिलिवरी के बाद उसे बेच दिया। डिलिवरी के बाद महिला ससुराल न जाकर मायके चली गई और ससुराल वालों से कहा कि उसका बेटा मर गया। शोक में डूबे परिवार के 24 लोगों ने मुंडन भी करवाया। बाद में गांव में बच्चे के सौदे की बातें होने लगी तो पूरा मामला खुला। जिसके बाद महिला ने जिसे बच्चा दिया था, उससे वापस ले लिया और अब पूरे मामले की लीपापोती कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 4. नीट छात्रा रेप-मर्डर केस, CBI ने मामा से की पूछताछ पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत की गुत्थी अभी तक सुलझी नहीं है। मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। POCSO कोर्ट की फटकार के बाद एजेंसी ने केस के जांच अधिकारी (IO) को बदल दिया है। इसी क्रम में शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे CBI ने छात्रा के मामा को पूछताछ के लिए बुलाया। पटना स्थित सीबीआई कार्यालय में उनसे पूछताछ की गई। बताया गया है कि नए जांच अधिकारी डीएसपी विभा कुमारी ने ही मामा को पूछताछ के लिए बुलाया है। पूरी खबर पढ़ें 5. गैस क्राइसिस: महंगी हुई थाली, मेन्यू में भी बदलाव 21 दिन से अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग चल रही है। बम, गोले और मिसाइल 3000 km दूर दागे जा रहे, लेकिन असर बिहार के लोगों की थाली पर दिख रहा है। गैस संकट के चलते होटल और चाय-समोसे की दुकानें चलाने वालों ने नाश्ते और खाने की कीमत बढ़ा दी है। 5 रुपए में मिलने वाली कटिंग चाय अब 10 रुपए की हो गई है। 10 रुपए में बिकने वाला समोसा 15 रुपए का हो गया है। कैंटीन में पहले जो थाली 80 रुपए में मिलती थी, अब 100 से 120 रुपए की हो गई है। पूरी खबर पढ़ें 6. झोलाछाप डॉक्टर ने 10 साल में की 5 शादी ‘दूसरी पत्नी खुद से थोड़ी जली होगी, उसे प्रितेश और उसकी मां ने जलाया था। पांचवीं पत्नी भी मरने से पहले करीब 2 किलोमीटर तक भागी थी, लेकिन प्रितेश उसे पकड़कर वापस घर ले आया। उसी रात उसकी हत्या कर दी गई। उस वक्त मस्जिद में नमाज अदा की जा रही थी, इसलिए शव को बाहर फेंक नहीं पाए।’ यह दावा वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के नवानगर निवासी एक ग्रामीण ने किया है। ग्रामीण के अनुसार, प्रितेश कुमार ने पिछले 10 सालों में पांच शादियां कीं। पूरी खबर पढ़ें 7. झांसा देकर खुलवाए गए खाते, करोड़ों का ट्रांजेक्शन पटना के सलेमपुर थाना क्षेत्र में साइबर पुलिस ने एक बड़े संगठित ठगी गिरोह का खुलासा किया है। यह गिरोह सैदपुर, मुरादपुर और सुंदरपुर गांवों में सक्रिय था। जांच में सामने आया कि कुछ लोग सरकारी योजनाओं (जैसे शौचालय निर्माण / मरम्मत योजना) का लाभ दिलाने के नाम पर ग्रामीणों, खासकर गरीब महिलाओं को झांसा देकर उनके बैंक खाते खुलवा रहे थे। महिलाओं को पहले बैंक शाखाओं में ले जाकर खाते खुलवाए गए, फिर एक में भोज और कार्यक्रम के दौरान एक साथ 100 से ज्यादा खाते खुलवाए गए। पूरी खबर पढ़ें 8. चलते-चलते आई मौत, पहचान करने में जुटी पुलिस पटना जंक्शन से सटे करबिगहिया इलाके में शनिवार सुबह एक अज्ञात शख्स की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह चलते-चलते अचानक गिर गया। कुछ देर तक तड़पता रहा और फिर मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुबह करीब 6:45 बजे जक्कनपुर थाना को इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना से जुड़े CCTV फुटेज में दिख रहा है कि शख्स रेलवे हॉस्पिटल पटना की ओर से पैदल चलता हुआ आया और करबिगहिया के पास बैठ गया। कुछ देर बाद वह तड़पने लगा और फिर अचेत हो गया। पूरी खबर पढ़ें 9. पुलिस की गाड़ी में बैठकर रील बनाई, गिरफ्तार भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाहत एक युवक को भारी पड़ गई। पुलिस की गाड़ी में बैठकर रील बनाकर वीडियो वायरल करने वाले युवक की गिरफ्तारी हुई है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान अकरौन्ज गांव निवासी उदय शंकर यादव के पुत्र रूपक सिंह उर्फ शशि कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि बिना अनुमति पुलिस वाहन में प्रवेश करना और पुलिस की वर्दी या टोपी पहनकर वीडियो बनाना कानूनन अपराध है। पूरी खबर पढ़ें 10. अवैध संबंध में युवक की हत्या, महिला गिरफ्तार भोजपुर में हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। बुलेट दाहिनी आंख में लगी। अवैध संबंध में वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक की पहचान ज्ञानपुर गांव के रवि कुमार(24) के तौर पर हुई है। घटना गीधा थाना क्षेत्र की है। मृतक के बड़े भाई रामाकांत ने बताया कि दोपहर के समय घर के बाहर बैठा हुआ था। इस बीच पड़ोसी सरोज कुमार अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पूरी खबर पढ़ें 11. पोल्ट्री फार्म पर गिरा ठनका, 4 हजार मुर्गों की मौत मधेपुरा के सुखासन गांव में शुक्रवार देर रात बिजली गिरने से एक पोल्ट्री फार्म में भीषण आग लग गई। इस हादसे में करीब 4000 मुर्गों की जलकर मौत हो गई, जबकि फार्म में रखे सभी उपकरण और सामग्री नष्ट हो गई। घटना रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सुखासन निवासी नीरज कुमार सिंह के पोल्ट्री फार्म पर वज्रपात होते ही आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने पूरे फार्म को अपनी चपेट में ले लिया। पूरी खबर पढ़ें 12. ऑरी के साथ रील बनाते नजर आए ईशान किशन 28 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरुआत हो रही है। इसमें बिहार के कई खिलाड़ी नजर आने वाले हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन अपने मैच के लिए जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे सेलिब्रिटी ऑरी के साथ क्रिकेट के लिए प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। वह बैटिंग कर रहे हैं और ऑरी गेंदबाजी कर रहे हैं। ऑरी ऐसा बॉल फेंकते हैं कि ईशान शॉट नहीं मार पाते हैं। पूरी खबर पढ़ें 13. PHC गेट पर प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म, नहीं पहुंचे डॉक्टर बक्सर जिले के चक्की प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। समय पर इलाज न मिलने के कारण एक गर्भवती महिला ने अस्पताल के मुख्य गेट पर ही बच्चे को जन्म दिया। इस घटना ने सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला अपने पति के साथ चक्की पीएचसी पहुंची थी। उसे अस्पताल में भर्ती तो कर लिया गया, लेकिन घंटों तक न तो कोई डॉक्टर और न ही कोई नर्स उसे देखने आई। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. एक सेकेंड के फासले से बची स्कूटी सवार की जान अररिया में तेज हवा में मोबाइल टॉवर गिर गया। इसमें एक स्कूटी सवार युवक बाल बाल बच गए। 41 सेकेंड के वीडियो में तेज आंधी चलती दिख रही है। थोड़ी देर में एक स्कूटी सड़क से गुजरती है। स्कूटी के निकले ही मोबाइल टावर टूटकर सड़क पर गिरता है। उसके पीछे एक कार आती है। टावर को गिरता देख कार सवार तुरंत ब्रेक लगाता है। कार सवार अपनी गाड़ी पीछे की ओर करता है। लोगों के चिल्लाने की आवाज आती है। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. पांच जिलों में बारिश का यलो अलर्ट बिहार के पांच जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होगी। सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड रहने का पुर्वानुमान है।


