नवरात्रि का पर्व की शुरुआत हो चुकी है। इन नौं दिनों तक साधक मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए विधिवत रुप से पूजा करते हैं। इस नवरात्र में माता की पूजा करते समय इन स्टाइलिश साड़ियों को जरुर पहनें। आप भी इस बार नवरात्रि में लेटेस्ट डिजाइन वाली घरचोला साड़ी को वियर कर सकते हैं। अपना नवरात्रि लुक खास बनाने के लिए आप इस तरह की साड़ियों को जरुर खरीदें। आइए आपको लेटेस्ट डिजाइन वाली घरचोला साड़ी डिडाइंस बताते हैं।
लाल रंग की कढ़ाई वाली गज्जी सिल्क घरचोला साड़ी
अगर आप इस नवरात्रि हर बार की तरह नहीं बल्कि कुछ अलग और खास दिखना चाहती हैं, तो लाल रंग की कढ़ाईदार गज्जी सिल्क घरचोला साड़ी आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। यह साड़ी आपके लुक को और भी आकर्षक बना देगी। आप इसे ऑनलाइन या नजदीकी बाजार से आसानी से खरीद सकती हैं।
एलिफेंट प्रिंट पटोला रेशम घरचोला साड़ी
यदि आप नवरात्रि के दौरान भीड़ से अलग लुक क्रिएट करना चाहती है और आपको बेहद स्टाइलिश और कुछ हटके दिखना हैं, तो इस तरह की साड़ी को खरीद सकती है। आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन भी खरीद सकते हैं। एलिफेंट प्रिंट पटोला रेशम घरचोला साड़ी को भी ट्राई कर सकती हैं।
कैरी डिजाइन पारंपरिक घरचोला साड़ी
अगर आप नवरात्रि के लिए कुछ खास चुनना चाहती हैं, तो कैरी डिजाइन वाली पारंपरिक घरचोला साड़ी को अपनी वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ियां आजकल काफी ट्रेंड में हैं और आपके लुक को खास बना देती हैं। यही वजह है कि यह डिजाइन कई महिलाओं की पसंद बन चुका है और आपके लिए भी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
ट्रेडिशनल प्रिंटेड गुजरती घरचोला साड़ी डिजाइन
इस बार नवरात्र में आप ट्रेडिशनल प्रिंटेड गुजराती घरचोला साड़ी को वियर कर सकते हैं। इस तरह की साड़ी आपको काफी पसंद आएगा। इस तरह की साड़ी आप मार्केट या फिर ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। यह साड़ी खासकर त्योहार पर पहनने के लिए सबसे बेस्ट है।


