रेवाड़ी के खोल निवासी प्रगतिशील किसान यशपाल खोला गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत आर्य से मिले। कुरुक्षेत्र के किसान मेले में शनिवार को उनकी मुलाकात हुई। यशपाल खोला इससे पहले इसी साल 26 जनवरी को राष्ट्रपति के मेहमान बनकर एड होम कार्यक्रम में शामिल हो चुके है। राज्यपाल ने प्राकृतिक खेती पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक किसानों को इससे जोड़ने का आह्वान किया। राज्यपाल ने अनुशासन पर दिया जोर यशपाल खोला ने कहा कि राज्यपाल ने अरावली किसान क्लब के काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती में मार्केटिंग, प्रमाणिकरण व अन्य गतिविधियों को अनुशासन और गभीरता के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। इससे हरियाणा प्राकृतिक खेती में देश में मॉडल बनाने में मदद मिलेगी। राज्यपाल ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र व धारुहेडा नैचुरल एग्रो फार्म (रेवाड़ी) की भूमिका को सराहा। सरकारी बजट की निगरानी किया आह़वान यशपाल खोला ने बताया कि राज्यपाल ने मेले में पहुंचे किसानों से प्राकृतिक खेती के लिए आवंटित सरकारी बजट पर नजर रखने का आह्वान किया। जिससे उसका सदुपयोग सुनिश्चित किया जा सके। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए संगठित होकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इससे बेहतर रिजल्ट देखने को मिलेंगे। इस दौरान अरावली किसान क्लब के सदस्यों की स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ के कुलपति प्रो. प्रमोद शर्मा से भी मुलाकात हुई। उन्होंने आने वाले समय में विद्यार्थियों को भी इस मुहिम से जोड़ने का भरोसा दिया।


