Rajasthan Roadways : बांसवाड़ा की जनता को मिली बड़ी सुविधा, अब लंबे रूट पर चलेगी रोडवेज की रात्रिकालीन बस सेवा

Rajasthan Roadways : बांसवाड़ा की जनता को मिली बड़ी सुविधा, अब लंबे रूट पर चलेगी रोडवेज की रात्रिकालीन बस सेवा

Rajasthan Roadways : राजस्थान रोडवेज को बांसवाड़ा रोडवेज को बड़ा तोहफा। अब रोडवेज बसें रात में भी लंबे रूटों पर दौड़ेंगी। जीहां, बांसवाड़ा में जल्द ही यात्रियों को लंबे रूट पर रोडवेज की रात्रिकालीन बसों की सेवा मिलेगी। राजस्थान रोडवेज की ओर से नई अनुबंधित बसों के तहत बांसवाड़ा रोडवेज को भी पांच नई बसें मिली हैं। हालांकि अभी 9 बस और आनी है।

इसके बाद 1 अप्रेल से इन नई बसों का अनुबंध किया जाएगा, जो आवश्यकतानुसार जिले के अलग-अलग रूटों पर चलाई जाएंगी। गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अनुबंधित नई बसों को हरी झंडी दिखाई। इनमें 100 ब्लू लाइन, 79 स्टार लाइन और 28 एसी बसें हैं, जो अंतर-शहरी यात्रा को आरामदायक और सुरक्षित बनाएंगी। इस नई सुविधा से राजस्थान के जिले के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

बैठक के बाद तय किए जाएंगे नए रूट

बांसवाड़ा रोडवेज के प्रबंधन अनुसार नई बसों के अनुबंध से पहले इन बसों के संचालन को लेकर एक बैठक की जाएगी। इसमें मैनेजर ट्रेफिक और मैनेजर ऑपरेशन के साथ बैठकर यात्री भार और रूटों की स्थिति देखी जाएगी। इसके बाद रूटों पर नई बसों का निर्धारण किया जाएगा।

इन रूटों पर मिल सकती हैं नई बसें

वर्तमान में कई रूट ऐसे हैं, जहां यात्री भार को देखते हुए बसों की आवश्यकता है। इनमें अहमदाबादा, डूंगरपुर, भीलवाड़ा आदि रूटों पर यात्रियों के लिए नई बसें मिल सकती हैं। अहमदाबाद रूट पर रात्रिकालीन बस की मांग लंबे समय से की जा रही है।

जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के लिए रात को वाया डूंगरपुर होते हुए बस चलाई जा सकती है। इसके अलावा भीलवाड़ा के लिए सुबह के समय बस चलाई जा सकती है। डूंगरपुर और उदयपुर रोड पर भी बसों की संख्या कम है। इन रूटों पर नई बसें आने के बाद और फेरे बढ़ाए जा सकते हैं। वहीं बांसवाड़ा से गलियाकोट होते हुए दाहोद के लिए बस चलाई जा सकती है।

एक अप्रेल से होगा अनुबंध

बांसवाड़ा रोडवेज को 14 नई बसें मिलनी है। इनका एक अप्रेल से अनुबंध होगा। अहमदाबाद सहित भीलवाड़ा आदि रूटों पर बसों की कमी है। हमारा प्रयास है कि बसों की कमी से जूझ रहे रूटों पर नई बसों का संचालन किया जाए।
मनीष जोशी, प्रबंधक, बांसवाड़ा रोडवेज

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *