मधुबनी में भारी बारिश से फसलें डूबीं:गेहूं की फसलें डूबी, किसान बोले- फसल बर्बाद हो जाएगी

मधुबनी में भारी बारिश से फसलें डूबीं:गेहूं की फसलें डूबी, किसान बोले- फसल बर्बाद हो जाएगी

मधुबनी जिले में हुई भारी बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार देर शाम से शुरू हुई आंधी और बारिश शनिवार को भी जारी रही, जिससे कई इलाकों में खेत जलमग्न हो गए हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है और जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। किसानों ने बताया कि इस समय गेहूं समेत रबी की फसलें खेतों में तैयार खड़ी हैं। अचानक हुई बारिश और जलजमाव से फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों को डर है कि यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ, तो उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है और फसल घर तक पहुंचने से पहले ही खराब हो सकती है। बारिश का असर आम लोगों के दैनिक जीवन पर भी पड़ा है। कई जगहों पर आवाजाही में परेशानी देखी गई। वहीं चैत्र रामनवमी, ईद और मिथिला महोत्सव जैसे आयोजनों की तैयारियों पर भी मौसम का असर पड़ा है। लगातार खराब मौसम के कारण लोगों को कार्यक्रमों के आयोजन और खरीदारी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मौसम सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है। मधुबनी जिले में हुई भारी बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार देर शाम से शुरू हुई आंधी और बारिश शनिवार को भी जारी रही, जिससे कई इलाकों में खेत जलमग्न हो गए हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है और जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। किसानों ने बताया कि इस समय गेहूं समेत रबी की फसलें खेतों में तैयार खड़ी हैं। अचानक हुई बारिश और जलजमाव से फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों को डर है कि यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ, तो उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है और फसल घर तक पहुंचने से पहले ही खराब हो सकती है। बारिश का असर आम लोगों के दैनिक जीवन पर भी पड़ा है। कई जगहों पर आवाजाही में परेशानी देखी गई। वहीं चैत्र रामनवमी, ईद और मिथिला महोत्सव जैसे आयोजनों की तैयारियों पर भी मौसम का असर पड़ा है। लगातार खराब मौसम के कारण लोगों को कार्यक्रमों के आयोजन और खरीदारी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मौसम सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *