विवादों से घिरे ऋतिक रोशन के रिव्यू के बाद, अब पापा राकेश ने ‘धुरंधर 2’ के लिए कही ऐसी बात

विवादों से घिरे ऋतिक रोशन के रिव्यू के बाद, अब पापा राकेश ने ‘धुरंधर 2’ के लिए कही ऐसी बात

Rakesh Roshan Reacts On Dhurandahr 2 : रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। आम जनता से लेकर साउथ के सितारें भी इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बता दें, फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसमें सबसे खास बात ये है कि सुपरस्टार ऋतिक रोशन के पिता निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन ने भी ‘धुरंधर 2’ की खूब तारीफ की है।

ऋतिक रोशन की राय चर्चा में रही थी

निर्देशक राकेश रोशन ने हाल में सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि उन्होंने अभी-अभी आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखी है, जो फिल्मकारों के लिए एक खास संदेश लेकर आई है, जिसमें उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने बॉलीवुड के परंपरागत तरीके और जटिलता बदलने की दिशा में एक नया कदम रखा है। दरअसल, उन्होंने आदित्य धर को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वे इसी तरह नई ऊंचाइयां हमेशा छुएं।

इतना ही नहीं, धुरंधर फिल्म के पहले पार्ट पर ऋतिक रोशन की राय भी चर्चा में रही थी। ऋतिक ने उस समय कहा था कि धुरंधर बस एक कहानी है, भले ही वे फिल्म की राजनीति से सहमत न हों। उनकी इस बात को देखकर कई लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया था और उनकी अगली फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर भी नेगेटिव टिप्पणियां की थीं। हालांकि ऋतिक ने इस पर कोई और रिएक्शन नहीं दी।

डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ में पीछे नहीं रहे

अब तक ऋतिक ने ‘धुरंधर 2’ के बारे में कोई खुलकर अपनी राय नहीं दी है। तो वहीं, फिल्मी दुनिया के अनेक बड़े स्टार्स ने इस फिल्म को खूब सराहा है और डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ में पीछे नहीं रहे। बता दें, धुरंधर 2 की सफलता इस बात का सबूत है कि नए विषयों और अलग अंदाज वाली फिल्मों को दर्शक अपना समर्थन दे रहे हैं।

फिल्म की कहानी की बात करें तो, Ranveer Singh एक अंडरकवर भारतीय जासूस की भूमिका में नजर आएंगे, जो दुश्मन इलाके में जाकर मिशन को अंजाम देता है। इसके अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे बड़े स्टार्स भी लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी एक जासूस के खतरनाक मिशन और उसके ट्रांसफॉर्मेशन पर बेस्ड है, जो इसे और भी रोमांचक बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *