धमतरी के गंगरेल बांध में पहली बार नौकायान उत्सव:महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप 22 मार्च को होगी आयोजित, विजेता को मिलेगा 1 लाख इनाम

धमतरी के गंगरेल बांध में पहली बार नौकायान उत्सव:महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप 22 मार्च को होगी आयोजित, विजेता को मिलेगा 1 लाख इनाम

छत्तीसगढ़ में पहली बार धमतरी के गंगरेल बांध में ‘गंगरेल नौकायान उत्सव’ के तहत महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 22 मार्च 2026, रविवार को दोपहर 3 बजे से गंगरेल बांध में होगी। इस आयोजन को लेकर जिले भर में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। धमतरी जिले में यह अपनी तरह का पहला आयोजन है। इसका मुख्य उद्देश्य जल पर्यटन को बढ़ावा देना, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और गंगरेल बांध को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करना है। नौकायान प्रतियोगिता बनेगी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के बीच नौकायान की रोमांचक प्रतिस्पर्धा होगी, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार घोषित किए गए हैं। प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपए और तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपए है। इसके अतिरिक्त, बोट सजावट एवं वेशभूषा प्रतियोगिता के लिए 11 हजार रुपए का विशेष पुरस्कार भी रखा गया है। इच्छुक टीमें 500 रुपए प्रति टीम शुल्क के साथ 20 मार्च शाम 5 बजे तक पंजीयन करा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए 996966732 और 0972009730 पर संपर्क किया जा सकता है। गंगरेल आयोजन से पर्यटन को मिलेगी नई पहचान कलेक्टर अभिनाश मिश्रा ने जिले के युवाओं, खेल प्रेमियों और नागरिकों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन खेल और रोमांच के साथ-साथ धमतरी जिले की पर्यटन संभावनाओं को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। प्रतिभागियों से सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए भाग लेने का आग्रह भी किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *