इंदौर में आज सिंगर करण ओजला का शो:22 लोगों को साथ करेंगे परफॉर्म, हाइड्रोलिक एंट्री से करेंगे शुरुआत, 6.5 लाख तक के टिकट बिके

इंदौर में आज सिंगर करण ओजला का शो:22 लोगों को साथ करेंगे परफॉर्म, हाइड्रोलिक एंट्री से करेंगे शुरुआत, 6.5 लाख तक के टिकट बिके

इंदौर में शनिवार को म्यूजिक लवर्स के लिए बड़ा दिन है। पंजाबी पॉप स्टार करण औजला अपने 11 शहरों के म्यूजिकल टूर ‘पी-पॉप कल्चर’ के तहत शहर में लाइव परफॉर्म करने जा रहे हैं। औजला शुक्रवार देर रात इंदौर पहुंच चुके हैं और आज C21 ग्राउंड में उनका कॉन्सर्ट होगा। यह पहला मौका है जब वे इंदौर में लाइव प्रस्तुति देंगे। कॉन्सर्ट के लिए करीब 120 फीट लंबा विशाल स्टेज तैयार किया गया है। औजला की एंट्री हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म के जरिए होगी। बैकस्टेज में बड़ी एलईडी स्क्रीन और हाई-एंड लाइटिंग इफेक्ट्स लगाए गए हैं, जिससे पूरा शो विजुअली ग्रैंड नजर आएगा। इस इवेंट के लिए मुंबई से विशेष टेक्निकल टीम बुलाई गई है। औजला शो से करीब तीन घंटे पहले वेन्यू पर पहुंचकर साउंड चेक और रिहर्सल करेंगे। उनके लिए होटल जैसी सुविधाओं वाला अस्थायी लग्जरी रूम भी तैयार किया गया है। 22 डांसर्स के साथ 2 घंटे का शो करीब दो घंटे के इस हाई-एनर्जी कॉन्सर्ट में करण औजला के साथ 22 प्रोफेशनल डांसर्स भी स्टेज पर परफॉर्म करेंगे। शो के दौरान एक छोटा इंटरवल भी रखा गया है। दर्शकों को एलईडी रिस्टबैंड दिए जाएंगे, जो म्यूजिक के साथ सिंक्रोनाइज होकर पूरे ग्राउंड को जगमगा देंगे। टिकट 6.50 लाख तक, सभी सोल्ड आउट कॉन्सर्ट के टिकट्स की डिमांड काफी ज्यादा रही। वीवीआईपी टिकट 15 हजार रुपए, गोल्ड सर्कल 11 हजार और सिल्वर लाउंज 10 हजार रुपए में बेचे गए, जबकि सबसे महंगा टिकट 6.50 लाख रुपए तक का है। आयोजकों के अनुसार, शो के लगभग सभी टिकट बिक चुके हैं। 300 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी, 6 गेट से होगी आवाजाही इवेंट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वेन्यू पर 300 से अधिक सुरक्षाकर्मी और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रहेगी। एंट्री के लिए 2 और एग्जिट के लिए 4 गेट बनाए गए हैं, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। फूड जोन और रेस्ट एरिया भी तैयार दर्शकों की सुविधा के लिए वेन्यू पर फूड जोन और रेस्ट एरिया बनाए गए हैं। यहां पिज्जा, बर्गर, सैंडविच, रोल, पंजाबी स्नैक्स, कोल्ड ड्रिंक्स और कॉफी जैसे कई विकल्प उपलब्ध रहेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *