खाटूश्याम बाबा के दर्शन 19 घंटे बंद रहेंगे:26 मार्च रात 10 बजे से 27 मार्च को शाम 5 बजे तक पट नहीं खुलेंगे, विशेष सेवा-पूजा और तिलक-श्रृंगार होगा

खाटूश्याम बाबा के दर्शन 19 घंटे बंद रहेंगे:26 मार्च रात 10 बजे से 27 मार्च को शाम 5 बजे तक पट नहीं खुलेंगे, विशेष सेवा-पूजा और तिलक-श्रृंगार होगा

खाटूश्याम बाबा का 27 मार्च को विशेष तिलक श्रृंगार किया जाएगा। सीकर जिले में स्थित प्रख्यात खाटूश्यामजी मंदिर में 27 मार्च (शुक्रवार) को खाटूश्याम बाबा की विशेष सेवा-पूजा और तिलक-श्रृंगार के कारण मंदिर में 19 घंटे दर्शन बंद रहेंगे। 26 मार्च को रात 10 बजे से 27 मार्च की शाम 5 बजे तक बाबा श्याम मंदिर के पट बंद रहेंगे। श्रीश्याम मंदिर कमेटी की ओर से सार्वजनिक सूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया- विशेष अनुष्ठानों के साथ बाबा श्याम की सेवा-पूजा और तिलक कार्यक्रम भव्य रूप से किया जाएगा। इस समय अवधि में भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन नहीं होंगे। श्री श्याम मंदिर के पट 19 घंटे के लिए बंद रहेंगे। कमेटी ने भक्तों से अपील की है कि वे दर्शन के लिए निर्धारित समय का पालन करें ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। बाबा श्याम के दर्शन 27 मार्च को शाम 5 बजे के बाद दोबारा शुरू हो जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *