औरंगाबाद शहर में 17 जगहों पर ईद की विशेष नमाज:गले मिलकर एक-दूसरे को दी मुबारकबाद, अमन-चैन की मांगी दुआ; सुरक्षा के लिए पुलिसबल तैनात

औरंगाबाद शहर में 17 जगहों पर ईद की विशेष नमाज:गले मिलकर एक-दूसरे को दी मुबारकबाद, अमन-चैन की मांगी दुआ; सुरक्षा के लिए पुलिसबल तैनात

औरंगाबाद जिले में ईद का त्योहार पूरे उमंग, उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही लोग नए-नए परिधानों में सज-धजकर मस्जिदों की ओर रुख करते नजर आए। शहर के जामा मस्जिद, पठान टोली, ईदगाह और नूरी मस्जिद सहित कुल 17 जगहों पर अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। अमन-चैन और शांति की मांगी दुआ नमाजियों ने देश और दुनिया में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ मांगी। विशेष रूप से ईदगाह मस्जिद में सैकड़ों नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के बाद इमाम ने देश की तरक्की, आपसी भाईचारे और शांति के लिए विशेष दुआ कराई, जिसमें सभी लोगों ने हाथ उठाकर मुल्क की सलामती की कामना की। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मनाई खुशियां नमाज के बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और मिठाइयां खिलाकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर हिन्दू समुदाय के लोग भी मस्जिदों और ईदगाह परिसर में पहुंचकर अपने मुस्लिम भाइयों को बधाई देते नजर आए, जिसने सामाजिक सौहार्द और एकता की मिसाल पेश की। बच्चों में ईद को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। छोटे-छोटे बच्चे नए कपड़े पहनकर नमाज में शामिल हुए। नमाज के बाद बड़ों से ईदी ली। घरों में सेवइयों और अन्य पकवानों की खुशबू से पूरा वातावरण खुशनुमा हो गया। मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम त्योहार को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। ईदगाह सहित सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती और अधिकारियों की मौजूदगी के कारण कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। कुल मिलाकर ईद का यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। औरंगाबाद जिले में ईद का त्योहार पूरे उमंग, उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही लोग नए-नए परिधानों में सज-धजकर मस्जिदों की ओर रुख करते नजर आए। शहर के जामा मस्जिद, पठान टोली, ईदगाह और नूरी मस्जिद सहित कुल 17 जगहों पर अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। अमन-चैन और शांति की मांगी दुआ नमाजियों ने देश और दुनिया में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ मांगी। विशेष रूप से ईदगाह मस्जिद में सैकड़ों नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के बाद इमाम ने देश की तरक्की, आपसी भाईचारे और शांति के लिए विशेष दुआ कराई, जिसमें सभी लोगों ने हाथ उठाकर मुल्क की सलामती की कामना की। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मनाई खुशियां नमाज के बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और मिठाइयां खिलाकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर हिन्दू समुदाय के लोग भी मस्जिदों और ईदगाह परिसर में पहुंचकर अपने मुस्लिम भाइयों को बधाई देते नजर आए, जिसने सामाजिक सौहार्द और एकता की मिसाल पेश की। बच्चों में ईद को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। छोटे-छोटे बच्चे नए कपड़े पहनकर नमाज में शामिल हुए। नमाज के बाद बड़ों से ईदी ली। घरों में सेवइयों और अन्य पकवानों की खुशबू से पूरा वातावरण खुशनुमा हो गया। मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम त्योहार को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। ईदगाह सहित सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती और अधिकारियों की मौजूदगी के कारण कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। कुल मिलाकर ईद का यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *