गोरखपुर के पीपीगंज में एक युवक ने बाइक का अगला पहिया उठाकर बिल्कुल फिल्मी अंदाज में बीच सड़क पर स्टंट किया। किसी ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। लोगों ने गोरखपुर पुलिस को टैग करते हुए इस वीडियो को शेयर किया। मामला संज्ञान में आने के बाद पीपीगंज पुलिस ने वीडियो की जांच कराई और स्टंट करने वाले युवक को हिसारत में ले लिया। इतना ही नहीं उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। युवक की पहचान गुलरिहा थाने के अंकुर वर्मा के रूप में हुई है। पढ़े पूरी खबर… सहायक सांख्यिकी व शोध अधिकारी के 929 पदों पर निकली वैकेंसी, 21 अप्रैल से आवेदन शुरू UPESSC ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी और सहायक शोध अधिकारी के 929 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन 21 अप्रैल से 11 मई तक होंगे, जबकि फॉर्म में सुधार और फीस एडजस्टमेंट 18 मई तक किया जा सकेगा। यह भर्ती राज्य कर, वन, सहकारिता, पशुपालन, स्वास्थ्य और सिंचाई विभाग समेत कई विभागों में होगी। कुल पदों में 344 अनारक्षित, 211 एससी, 12 एसटी, 300 ओबीसी और 62 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। पूरी खबर पढ़िए… लखनऊ में महिलाओं ने गैस सिलेंडर की अर्थी निकाली, छाती पीट-पीटकर रोईं अब हम अपने बच्चों को कैसे पालेंगे? हमको छोड़ कर चले गए अब हम कैसे रहेंगे? अब हम क्या करेंगे? सिलेंडर के मरने के बाद हम कैसे जीएंगे? कुछ इस अंदाज में समाजवादी पार्टी की महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर की अर्थी निकालकर प्रदर्शन किया। मौजूदा सरकार का विरोध जताया और कहा कि जबसे बीजेपी सरकार आई है तबसे हर चीज के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। लखनऊ के कैसरबाग में सपा के मुख्यालय पर शुक्रवार को महिलाओं ने गैस सिलेंडर की किल्लत और महंगाई को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान सिलेंडर पर कफन (सफेद चादर) ओढ़ाकर रोईं और मौजूदा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पूरी खबर पढ़ें जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, असिस्टेंट को फोन कर कहा- काम कर दो, नहीं तो मार देंगे केंद्रीय राज्यमंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। उनके स्टाफ को किसी अनजान नंबर से कॉल आया। धमकी देने वाले ने कहा- काम कर दो, नहीं तो जयंत चौधरी को जान से मार देंगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जयंत चौधरी के असिस्टेंट विश्वेंद्र शाह ने दिल्ली के तुगलक पुलिस से शिकायत की। बताया- 18 मार्च को सुबह 11 बजे मेरे मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। उसने पूछा- क्या मैंने वे कागज देखे हैं जो उसने फोन पर भेजे हैं। उसका काम हो जाना चाहिए, वरना मंत्रीजी को मार दूंगा। पूरी खबर पढ़िए


