पुलिस की गाड़ी में रील बनाना पड़ा महंगा:भोजपुर में आरोपी युवक गिरफ्तार, पुलिसकर्मी की टोपी पहनकर बनाया था वीडियो

पुलिस की गाड़ी में रील बनाना पड़ा महंगा:भोजपुर में आरोपी युवक गिरफ्तार, पुलिसकर्मी की टोपी पहनकर बनाया था वीडियो

भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाहत एक युवक को भारी पड़ गई। पुलिस की गाड़ी में बैठकर रील बनाकर वीडियो वायरल करने वाले युवक की गिरफ्तारी हुई है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान अकरौन्ज गांव निवासी उदय शंकर यादव के पुत्र रूपक सिंह उर्फ शशि कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सरकारी वाहन का दुरुपयोग करना, बिना अनुमति पुलिस वाहन में प्रवेश करना और पुलिस की वर्दी या टोपी पहनकर वीडियो बनाना कानूनन अपराध है। इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की टोपी पहनकर बनाया वीडियो जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले तरारी पुलिस एक मामले में आरोपियों को स्वास्थ्य जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई थी। वाहन अस्पताल गेट पर खड़ा कर पुलिसकर्मी अंदर चले गए। इसी बीच आरोपी युवक ने मौके का फायदा उठाते हुए गाड़ी का दरवाजा खोला, अंदर बैठ गया। पुलिस की टोपी पहनकर खुद को पुलिसकर्मी दर्शाते हुए गाने पर वीडियो शूट कर लिया। बाद में उसने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद यह वीडियो पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा, जिसके बाद आरोपी की पहचान शुरू की गई। ग्रामीणों और स्थानीय चौकीदारों की मदद से युवक की पहचान कर अकरौन्ज पुल के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पर पथराव मामले में आरोपी आरोपी पहले से ही एक अन्य मामले में नामजद है, जिसमें उस पर पुलिस पर पथराव करने का आरोप है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर गलत तरीके से फेमस पाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाहत एक युवक को भारी पड़ गई। पुलिस की गाड़ी में बैठकर रील बनाकर वीडियो वायरल करने वाले युवक की गिरफ्तारी हुई है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान अकरौन्ज गांव निवासी उदय शंकर यादव के पुत्र रूपक सिंह उर्फ शशि कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सरकारी वाहन का दुरुपयोग करना, बिना अनुमति पुलिस वाहन में प्रवेश करना और पुलिस की वर्दी या टोपी पहनकर वीडियो बनाना कानूनन अपराध है। इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की टोपी पहनकर बनाया वीडियो जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले तरारी पुलिस एक मामले में आरोपियों को स्वास्थ्य जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई थी। वाहन अस्पताल गेट पर खड़ा कर पुलिसकर्मी अंदर चले गए। इसी बीच आरोपी युवक ने मौके का फायदा उठाते हुए गाड़ी का दरवाजा खोला, अंदर बैठ गया। पुलिस की टोपी पहनकर खुद को पुलिसकर्मी दर्शाते हुए गाने पर वीडियो शूट कर लिया। बाद में उसने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद यह वीडियो पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा, जिसके बाद आरोपी की पहचान शुरू की गई। ग्रामीणों और स्थानीय चौकीदारों की मदद से युवक की पहचान कर अकरौन्ज पुल के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पर पथराव मामले में आरोपी आरोपी पहले से ही एक अन्य मामले में नामजद है, जिसमें उस पर पुलिस पर पथराव करने का आरोप है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर गलत तरीके से फेमस पाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *