Bhopal Road Closed- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल Bhopal के अनेक प्रमुख रास्ते बंद कर दिए गए हैं। शहर में कई रूटों पर डायवर्जन रहेगा। शनिवार को ईद-उल-फितर के पर्व को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। राजधानी में ईद धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान ईदगाह पर मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में नमाज अदा करने पहुंचेंगे। इसे देखते हुए पुलिस ने सुबह से ही नया यातायात प्लान लागू कर दिया है। इसके अंतर्गत बस मार्ग भी बदले गए हैं।
यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार ईदगाह जाने वाले सभी मार्ग और आसपास के रूटों पर यातायात अधिक होने के चलते कुछ प्रमुख रास्ते बंद किए गए हैं। इसके साथ ही अनेक रूटों पर डायवर्जन जारी रहेगा। यातायात पुलिस ने शनिवार सुबह 6 बजे से नई व्यवस्था लागू की है।
ईदगाह मार्ग पर मुस्लिम समाजजनों की भीड़ रहेगी, ऐसे में यातायात डायवर्ट किया
भोपाल गेट से तरूण पुष्कर होकर ईदगाह, गोलघर से परी बाजार होकर ईदगाह, वीआइपी गेस्ट हाउस से टीबी अस्पताल होकर ईदगाह मार्ग पर मुस्लिम समाजजनों की भीड़ रहेगी। ऐसे में यातायात डायवर्ट किया गया है।
इन्दौर-उज्जैन की तरफ से आने- जाने वाली बसें लालघाटी से नादरा बस स्टैंड की ओर न आते हुए हलालपुर बस स्टैंड तक
आवागमन कर सकेगी।
राजगढ़ (ब्यावरा) की ओर से आने-जाने वाली बसें लालघाटी से नादरा बस स्टैण्ड की ओर न आते हुए हलालपुर बस स्टैंड तक आवागमन कर सकेंगी।
रेतघाट से मोती मस्जिद, सदर मंजिल-रॉयल मार्केट की ओर बीसीएलएल की बसें एवं आम यातायात का आवागमन वीआइपी रोड से हो सकेगा।
लालघाटी कोहेफिजा से इमामी गेट, पीरगेट की ओर बीसीएलएल की बसें एवं आम यातायात का आवागमन वीआइपी
रोड से हो सकेगा।
लालघाटी से रायल मार्केट की ओर, रॉयल मार्केट से मोती मस्जिद की ओर, रॉयल मार्केट से तीन मोहरा, नादरा बस
स्टेण्ड की ओर बीसीएलएल, मध्यम और बड़ी बसों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
नादरा बस स्टैण्ड से लालघाटी की ओर जाने वाली बसें जेपी नगर तिराहे से बेस्ट प्राइस करोंद होकर आवागमन करेंगी।


