पाली में सड़क हादसे में लड़की का पैर टूटा:तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने मारी टक्कर, हॉस्पिटल भर्ती

पाली में सड़क हादसे में लड़की का पैर टूटा:तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने मारी टक्कर, हॉस्पिटल भर्ती

पाली में 9वीं की स्टूडेंट किसी काम को लेकर जनरल स्टोर पर जा रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसका एक पैर टूट गया। इलाज के लिए उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार रात करीब नौ बजे पाली शहर के मंडिया रोड हरिओम होटल के पास हुआ। हादसे में शिवनगर मंडिया रोड निवासी 9वीं की स्टूडेंट काजल पुत्री दिनेश कुमार घायल हो गई। उसका एक पैर फेक्चर हो गया। इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। घायल लड़की के परिजनों ने बताया कि वह जनरल स्टोर पर जा रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। उनका आरोप है कि बाइक सवार नशे में है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *