10 साल में 5 शादियां, 3 की मौत या हत्या?:वैशाली में झोलाछाप डॉक्टर की गर्भवती पत्नी CCTV में कैद, अगले दिन बेड पर मिली लाश

10 साल में 5 शादियां, 3 की मौत या हत्या?:वैशाली में झोलाछाप डॉक्टर की गर्भवती पत्नी CCTV में कैद, अगले दिन बेड पर मिली लाश

‘दूसरी पत्नी खुद से थोड़ी जली होगी… उसे प्रितेश और उसकी मां ने जलाया था। पांचवीं वाली भी मरने से पहले 2 किलोमीटर तक भागी थी, लेकिन प्रितेश उसे पकड़कर वापस घर लेते आया। उसी रात उसकी हत्या कर दी गई। उस वक्त मस्जिद में नमाज चल रही थी, इसलिए शव को बाहर फेंक नहीं पाए।’ ये कहना है वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के नवानगर के एक स्थानीय निवासी का। वह दावा करते हैं कि उसके सामने ही एक ही व्यक्ति प्रितेश कुमार ने पिछले 10 सालों में पांच शादियां कीं हैं। इनमें से तीन पत्नियों की मौत संदिग्ध नहीं, बल्कि हत्या थी। वहीं, 2 पत्नी घर छोड़कर भागने में सफल रही थी। दरअसल, वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के नवानगर ऊपरी बाजार में एक झोलाछाप डॉक्टर प्रितेश कुमार(40) की पांचवी पत्नी सलोनी कुमारी(22) की मौत हो गई। मृतका का शव बेड पर मिला है। घटना से पहले का एक CCTV आया है, जिसमें महिला घर से भागती हुई नजर आ रही है। लेकिन उसके दूसरे दिन महिला का शव घर से बरामद किया गया था। इन दोनों की शादी सितंबर 2024 में हुई थी। महिला 3 महीने की प्रेग्नेंट थी। वहीं, सलोनी के भाई आदित्य ने आरोप लगाया कि प्रितेश कुमार महिलाओं से शादी केवल शारीरिक शोषण के लिए करता था। उसे बच्चा नहीं चाहिए था। सिर्फ फिजिकल रिलेशन के लिए हमारी बहन को रखा गया था। घटना के 4 दिन बाद शुक्रवार को सदर SDPO सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना का जायजा लिया। इस मामले को लेकर दैनिक भास्कर की टीम जिला मुख्यालय से 15KM दूर मृतका के सुसराल पहुंची। गली में घुसते ही लोग धीमी आवाज में सनोली की मौत को लेकर बात कर रहे थे। कुछ लोगों का कहना था पति-सास ने मर्डर कर उसके शव को फांसी पर लटकाकर फरार हो गए। तो वहीं कुछ लोगों का कहना था प्रितेश अच्छा लड़का था। हमलोगों से अच्छे से बात करता था। पढ़िए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट… कौन है प्रितेश कुमार जिसने 10 सालों में की 5 शादियां? तीन पत्नी की कैसे मौत हुई? पांचवीं की मौत से पहले क्या हुआ? गांववालों का क्या है कहना? क्या सलोनी के साथ मौत से पहले मारपीट हुई थी? घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए… सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए पूरा घटनाक्रम… कौन है प्रितेश कुमार? ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी प्रितेश कुमार कोई डिग्रीधारी डॉक्टर नहीं है। उसके पिता दिनेश प्रसाद साह भी पिछले 20 सालों से प्रैक्टिशनर के तौर पर लोगों का इलाज करते रहे हैं, लेकिन उनके पास भी कोई औपचारिक मेडिकल डिग्री नहीं है। प्रितेश ने भी अपने पिता की दवा दुकान पर रहकर ही इलाज का काम सीखा। धीरे-धीरे खुद को डॉक्टर के तौर पर पेश करने लगा। गांव में लोग उसे झोलाछाप डॉक्टर बोलते थे। ‘दो बच्चों से ज्यादा नहीं चाहिए था’ ग्रामीणों के मुताबिक प्रितेश अपनी दूसरी पत्नी से हुए बेटे और बेटी के अलावा और संतान नहीं चाहता था। इसी वजह से जब उसकी पांचवीं पत्नी सलोनी गर्भवती हुई, तो घर में विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि वह करीब तीन महीने की गर्भवती थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ससुराल पक्ष की ओर से उस पर कई बार गर्भपात कराने का दबाव बनाया गया था। उसे दवा तक खिलाने की कोशिश की गई थी। हालांकि, सलोनी अपनी कोख से एक संतान चाहती थी और इसी बात को लेकर तनाव लगातार बढ़ता गया। आर्थिक दबदबे के कारण नहीं उठी आवाज? गांव में यह भी चर्चा है कि प्रितेश का परिवार आर्थिक रूप से मजबूत है। पैसे और प्रभाव के कारण अब तक उसके खिलाफ खुलकर कोई सामने नहीं आया। पहले की शादियों और विवादों के मामलों में भी लोग खुलकर बोलने से बचते रहे और कई मामले पंचायत स्तर पर ही दबा दिए गए। 2013 में हुई थी पहली शादी प्रितेश की पहली शादी महनार थाना क्षेत्र के गंज इलाके में 2013 में हुई थी। यह शादी करीब एक साल तक ही चल सकी। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को बुद्धिहीन बताकर घर से निकाल दिया था। यह मामला पंचायत स्तर पर ही सुलझा लिया गया और थाने तक नहीं पहुंचा। 10 साल का रिश्ता, फिर संदिग्ध मौत दूसरी शादी 2014 में भगवानपुर क्षेत्र में हुई, जो करीब 10 सालों तक चली। इस दौरान प्रितेश को संध्या से एक बेटा और एक बेटी भी हुए। गांव वालों का कहना है, शादी के 8 साल बाद दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई। संध्या अपने ससुरालवालों से अलग रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर अक्सर प्रितेश उसके साथ मारपीट करता था। दो सालों तक इसी तरह चला। इसके बाद 2024 के जनवरी में प्रितेश और उसके माता-पिता ने कहा, संध्या की जलने से मौत हो गई है। प्रितेश की मां ने गांववालों को बताया था कि संध्या स्टोव पर खाना बना रही थी। इसी दौरान स्टोव फटने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, गांववालों का कहना है कि प्रितेश और उसकी मां ने संध्या को एक कमरे में बंदकर जलाकर मार डाला था। इसके बाद उसके दोनों बच्चों को अपने पास रखा था। शादीशुदा महिला से विवाह, फिर वापसी तीसरी शादी हाजीपुर के बगमल्ली इलाके में 2024 के फरवरी में एक शादीशुदा महिला से हुई थी। बताया जाता है कि यह शादी लड़की की मां की इच्छा पर हुई थी। बाद में जब महिला के पहले पति ने हस्तक्षेप किया, तो प्रितेश ने उसे उसके पहले पति को वापस सौंप दिया और यह रिश्ता खत्म हो गया। शादी के एक महीने बार छत से गिरी महिला? चौथी शादी 2024 के जून में सराय क्षेत्र में हुई, जो एक महीने से अधिक नहीं चल पाई। आरोप है कि प्रितेश और उसकी मां ने पत्नी को छत से धक्का देकर मार डाला। इसके बाद गांववालों को बताया गया कि वो छत से फिलकर गिर गई। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। सलोनी से शादी की देखें 2 तस्वीरें… अब पांचवीं पत्नी की हत्या का आरोप गांववालों के अनुसार, इन चार शादियों में से केवल दूसरी शादी ही लंबी चली, जबकि बाकी तीन शादियां एक साल और कुछ महीने के अंदर ही समाप्त हो गई। इसके बाद प्रितेश ने पांचवीं शादी सलोनी से की, जिसकी अब हत्या का मामला सामने आया है। ग्रामीण ने बताया, 2024 के सितंबर में प्रितेश और सलोनी की शादी हुई थी। एक साल तक दोनों के बीच सब कुछ सही रहा, लेकिन फिर बच्चों को लेकर प्रितेश और सलोनी के बीच लड़ाई होने लगी। सलोनी अपना एक बच्चा चाहती थी, लेकिन प्रितेश पहले से दो बच्चे घर में थे उनके अलावा कोई संतान नहीं चाहता था। इस दौरान प्रितेश ने सलोनी के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। एक दिन पहले वाइस मैसेज आया मृतका के भाई आदित्य ने बताया, मैं विदेश में रहता हूं। 15 मार्च की रात मेरी बहन का फोन आया था, लेकिन उस समय मैं कॉल नहीं उठा पाया। बाद में देखा तो मेरे फोन में उसका वॉइस मैसेज रिकॉर्ड हो गया था। राहुल के अनुसार उस वॉइस मैसेज में सलोनी रोते हुए कह रही थी, फोन उठाओ… मेरे ससुरालवालों ने मिलकर मुझे मारा है। राहुल ने कहा, जब मैंने यह सुना तो मैं घबरा गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के समय उन्हें लड़के के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी गई थी। महनार बाजार में लक्ष्मी स्टोर्स नाम से दुकान चलाने वाले बंटी कुमार ने यह रिश्ता करवाया था। शादी के बाद हमें धीरे-धीरे पता चला कि प्रितेश की पहले भी कई शादियां हो चुकी हैं। सीसीटीवी में कैद हुई भागने की घटना ग्रामीण ने बताया, घटना वाले दिन 16 मार्च सोमवार की रात सलोनी कथित रूप से अपनी जान बचाने के लिए घर से निकलकर करीब 2KM दूर भागी थी, लेकिन आधे घंटे बाद प्रितेश उसे अपने साथ घर वापस लेकर आ गया था। इस दौरान की गतिविधियां आसपास लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गईं। ग्रामीण ने बताया, उसी रात सलोनी की हत्या कर दी गई थी। घटना के समय मस्जिद में नमाज चल रही थी। इसी वजह से शव को बाहर नहीं ले जा सके, वरना उसे कहीं और फेंक दिया जाता। इस मामले में प्रितेश के बहनोई नयन कुमार उर्फ बंटी का नाम भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि वही इस शादी का बिचौलिया था और घटना के दिन उसकी मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। गेट पर ससुर मिला, कमरे में बेटी की लाश मृतका सलोनी कुमारी की मां मीणा देवी ने बताया, घटना की जानकारी उन्हें पड़ोसियों के फोन से मिली थी। रात के समय घर में झगड़े और मारपीट की बात बताई गई थी, जिसके बाद ससुराल के लोग घर छोड़कर भाग गए थे। यह खबर मिलते ही वे तुरंत परिजनों के साथ बेटी के ससुराल पहुंचीं। मीणा देवी के अनुसार जब वे लोग घर पहुंचे तो माहौल बिल्कुल शांत था। गेट के पास केवल सलोनी के ससुर दिनेश प्रसाद शाह खड़े मिले, जबकि घर के बाकी लोग कहीं दिखाई नहीं दे रहे थे। उन्होंने बताया कि जब उनसे बेटी के बारे में पूछा गया तो वे पहले गोलमोल जवाब देने लगे। मां का कहना है कि जब परिजनों ने लगातार दबाव बनाया तो ससुर ने कहा कि बहू ने आत्महत्या कर ली है और उसका शव कमरे में रखा है। यह सुनते ही सभी लोग घबराकर घर के अंदर दौड़े। कमरे का दरवाजा खोलने पर सलोनी बिस्तर पर पड़ी मिली। मां के मुताबिक बेटी की हालत देखकर सभी लोग स्तब्ध रह गए। वह बिल्कुल निढाल पड़ी थी। कमरे में उसके पास कोई भी नहीं था। उस समय घर में ससुर के अलावा ससुराल का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। ससुर की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में कमरे में सलोनी की लाश देखने के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक परिजनों ने सलोनी के ससुर दिनेश प्रसाद शाह को पकड़ लिया और आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। घटना के बाद घर के बाहर काफी देर तक हंगामा होता रहा। आसपास के लोग भी शोर सुनकर मौके पर जुटने लगे। स्थानीय लोगों ने बढ़ते विवाद को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस ने भीड़ को समझाकर अलग किया और किसी तरह ससुर को भीड़ के बीच से निकालकर अपनी कस्टडी में ले लिया। वहीं, मृतका के भाई ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, इस मामले को साधारण मौत की धाराओं में दर्ज कर इसे कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। जबकि यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है। गर्भ गिराने के लिए दवा देता था भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन गर्भवती थी और ससुराल पक्ष उसे बच्चा नहीं होने देना चाहता था। जब भी उसे दर्द होता था, वह दवा मांगती थी, लेकिन उसे दर्द की दवा के जगह ऐसी दवा दी जाती थी, जिससे गर्भ पर असर पड़े। तीन बार ऐसा हुआ, तब बहन को शक हुआ और उसने दवा खाना बंद कर दिया। उनका आरोप है कि इसी वजह से पति को शक हो गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। सिर्फ शारीरिक संबंध के लिए शादी भाई ने आरोप लगाया कि प्रितेश कुमार महिलाओं से शादी केवल शारीरिक शोषण के लिए करता था। उसे बच्चा नहीं चाहिए था। सिर्फ फिजिकल रिलेशन के लिए हमारी बहन को रखा गया था। परिजनों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर इस केस की निष्पक्ष जांच किसी एजेंसी जैसे सीबीआई से कराई जाए, तो सच्चाई सामने आ सकती है और पहले की घटनाओं की भी परतें खुल सकती हैं। इस मामले में पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने केस को कमजोर करने की कोशिश की और हत्या की जगह भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 के तहत मामला दर्ज किया, जो आमतौर पर लापरवाही से मौत (causing death by negligence) के मामलों में लगाई जाती है। परिजनों ने इस पर आपत्ति जताते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस में संशोधन किया और हत्या से संबंधित धाराएं जोड़ दीं। महिला के साथ हुई थी मारपीट- थानाध्यक्ष बिदुपुर थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और एफएसएल टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया गया है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि महिला के साथ मारपीट हुई थी, जिसके बाद उसकी मौत हुई। मामले में ससुर दिनेश प्रसाद शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पति प्रितेश कुमार फरार है और उसकी तलाश जारी है। थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी की यह पांचवीं शादी थी। पहले की शादियों को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पति समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। ‘दूसरी पत्नी खुद से थोड़ी जली होगी… उसे प्रितेश और उसकी मां ने जलाया था। पांचवीं वाली भी मरने से पहले 2 किलोमीटर तक भागी थी, लेकिन प्रितेश उसे पकड़कर वापस घर लेते आया। उसी रात उसकी हत्या कर दी गई। उस वक्त मस्जिद में नमाज चल रही थी, इसलिए शव को बाहर फेंक नहीं पाए।’ ये कहना है वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के नवानगर के एक स्थानीय निवासी का। वह दावा करते हैं कि उसके सामने ही एक ही व्यक्ति प्रितेश कुमार ने पिछले 10 सालों में पांच शादियां कीं हैं। इनमें से तीन पत्नियों की मौत संदिग्ध नहीं, बल्कि हत्या थी। वहीं, 2 पत्नी घर छोड़कर भागने में सफल रही थी। दरअसल, वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के नवानगर ऊपरी बाजार में एक झोलाछाप डॉक्टर प्रितेश कुमार(40) की पांचवी पत्नी सलोनी कुमारी(22) की मौत हो गई। मृतका का शव बेड पर मिला है। घटना से पहले का एक CCTV आया है, जिसमें महिला घर से भागती हुई नजर आ रही है। लेकिन उसके दूसरे दिन महिला का शव घर से बरामद किया गया था। इन दोनों की शादी सितंबर 2024 में हुई थी। महिला 3 महीने की प्रेग्नेंट थी। वहीं, सलोनी के भाई आदित्य ने आरोप लगाया कि प्रितेश कुमार महिलाओं से शादी केवल शारीरिक शोषण के लिए करता था। उसे बच्चा नहीं चाहिए था। सिर्फ फिजिकल रिलेशन के लिए हमारी बहन को रखा गया था। घटना के 4 दिन बाद शुक्रवार को सदर SDPO सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना का जायजा लिया। इस मामले को लेकर दैनिक भास्कर की टीम जिला मुख्यालय से 15KM दूर मृतका के सुसराल पहुंची। गली में घुसते ही लोग धीमी आवाज में सनोली की मौत को लेकर बात कर रहे थे। कुछ लोगों का कहना था पति-सास ने मर्डर कर उसके शव को फांसी पर लटकाकर फरार हो गए। तो वहीं कुछ लोगों का कहना था प्रितेश अच्छा लड़का था। हमलोगों से अच्छे से बात करता था। पढ़िए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट… कौन है प्रितेश कुमार जिसने 10 सालों में की 5 शादियां? तीन पत्नी की कैसे मौत हुई? पांचवीं की मौत से पहले क्या हुआ? गांववालों का क्या है कहना? क्या सलोनी के साथ मौत से पहले मारपीट हुई थी? घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए… सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए पूरा घटनाक्रम… कौन है प्रितेश कुमार? ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी प्रितेश कुमार कोई डिग्रीधारी डॉक्टर नहीं है। उसके पिता दिनेश प्रसाद साह भी पिछले 20 सालों से प्रैक्टिशनर के तौर पर लोगों का इलाज करते रहे हैं, लेकिन उनके पास भी कोई औपचारिक मेडिकल डिग्री नहीं है। प्रितेश ने भी अपने पिता की दवा दुकान पर रहकर ही इलाज का काम सीखा। धीरे-धीरे खुद को डॉक्टर के तौर पर पेश करने लगा। गांव में लोग उसे झोलाछाप डॉक्टर बोलते थे। ‘दो बच्चों से ज्यादा नहीं चाहिए था’ ग्रामीणों के मुताबिक प्रितेश अपनी दूसरी पत्नी से हुए बेटे और बेटी के अलावा और संतान नहीं चाहता था। इसी वजह से जब उसकी पांचवीं पत्नी सलोनी गर्भवती हुई, तो घर में विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि वह करीब तीन महीने की गर्भवती थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ससुराल पक्ष की ओर से उस पर कई बार गर्भपात कराने का दबाव बनाया गया था। उसे दवा तक खिलाने की कोशिश की गई थी। हालांकि, सलोनी अपनी कोख से एक संतान चाहती थी और इसी बात को लेकर तनाव लगातार बढ़ता गया। आर्थिक दबदबे के कारण नहीं उठी आवाज? गांव में यह भी चर्चा है कि प्रितेश का परिवार आर्थिक रूप से मजबूत है। पैसे और प्रभाव के कारण अब तक उसके खिलाफ खुलकर कोई सामने नहीं आया। पहले की शादियों और विवादों के मामलों में भी लोग खुलकर बोलने से बचते रहे और कई मामले पंचायत स्तर पर ही दबा दिए गए। 2013 में हुई थी पहली शादी प्रितेश की पहली शादी महनार थाना क्षेत्र के गंज इलाके में 2013 में हुई थी। यह शादी करीब एक साल तक ही चल सकी। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को बुद्धिहीन बताकर घर से निकाल दिया था। यह मामला पंचायत स्तर पर ही सुलझा लिया गया और थाने तक नहीं पहुंचा। 10 साल का रिश्ता, फिर संदिग्ध मौत दूसरी शादी 2014 में भगवानपुर क्षेत्र में हुई, जो करीब 10 सालों तक चली। इस दौरान प्रितेश को संध्या से एक बेटा और एक बेटी भी हुए। गांव वालों का कहना है, शादी के 8 साल बाद दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई। संध्या अपने ससुरालवालों से अलग रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर अक्सर प्रितेश उसके साथ मारपीट करता था। दो सालों तक इसी तरह चला। इसके बाद 2024 के जनवरी में प्रितेश और उसके माता-पिता ने कहा, संध्या की जलने से मौत हो गई है। प्रितेश की मां ने गांववालों को बताया था कि संध्या स्टोव पर खाना बना रही थी। इसी दौरान स्टोव फटने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, गांववालों का कहना है कि प्रितेश और उसकी मां ने संध्या को एक कमरे में बंदकर जलाकर मार डाला था। इसके बाद उसके दोनों बच्चों को अपने पास रखा था। शादीशुदा महिला से विवाह, फिर वापसी तीसरी शादी हाजीपुर के बगमल्ली इलाके में 2024 के फरवरी में एक शादीशुदा महिला से हुई थी। बताया जाता है कि यह शादी लड़की की मां की इच्छा पर हुई थी। बाद में जब महिला के पहले पति ने हस्तक्षेप किया, तो प्रितेश ने उसे उसके पहले पति को वापस सौंप दिया और यह रिश्ता खत्म हो गया। शादी के एक महीने बार छत से गिरी महिला? चौथी शादी 2024 के जून में सराय क्षेत्र में हुई, जो एक महीने से अधिक नहीं चल पाई। आरोप है कि प्रितेश और उसकी मां ने पत्नी को छत से धक्का देकर मार डाला। इसके बाद गांववालों को बताया गया कि वो छत से फिलकर गिर गई। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। सलोनी से शादी की देखें 2 तस्वीरें… अब पांचवीं पत्नी की हत्या का आरोप गांववालों के अनुसार, इन चार शादियों में से केवल दूसरी शादी ही लंबी चली, जबकि बाकी तीन शादियां एक साल और कुछ महीने के अंदर ही समाप्त हो गई। इसके बाद प्रितेश ने पांचवीं शादी सलोनी से की, जिसकी अब हत्या का मामला सामने आया है। ग्रामीण ने बताया, 2024 के सितंबर में प्रितेश और सलोनी की शादी हुई थी। एक साल तक दोनों के बीच सब कुछ सही रहा, लेकिन फिर बच्चों को लेकर प्रितेश और सलोनी के बीच लड़ाई होने लगी। सलोनी अपना एक बच्चा चाहती थी, लेकिन प्रितेश पहले से दो बच्चे घर में थे उनके अलावा कोई संतान नहीं चाहता था। इस दौरान प्रितेश ने सलोनी के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। एक दिन पहले वाइस मैसेज आया मृतका के भाई आदित्य ने बताया, मैं विदेश में रहता हूं। 15 मार्च की रात मेरी बहन का फोन आया था, लेकिन उस समय मैं कॉल नहीं उठा पाया। बाद में देखा तो मेरे फोन में उसका वॉइस मैसेज रिकॉर्ड हो गया था। राहुल के अनुसार उस वॉइस मैसेज में सलोनी रोते हुए कह रही थी, फोन उठाओ… मेरे ससुरालवालों ने मिलकर मुझे मारा है। राहुल ने कहा, जब मैंने यह सुना तो मैं घबरा गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के समय उन्हें लड़के के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी गई थी। महनार बाजार में लक्ष्मी स्टोर्स नाम से दुकान चलाने वाले बंटी कुमार ने यह रिश्ता करवाया था। शादी के बाद हमें धीरे-धीरे पता चला कि प्रितेश की पहले भी कई शादियां हो चुकी हैं। सीसीटीवी में कैद हुई भागने की घटना ग्रामीण ने बताया, घटना वाले दिन 16 मार्च सोमवार की रात सलोनी कथित रूप से अपनी जान बचाने के लिए घर से निकलकर करीब 2KM दूर भागी थी, लेकिन आधे घंटे बाद प्रितेश उसे अपने साथ घर वापस लेकर आ गया था। इस दौरान की गतिविधियां आसपास लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गईं। ग्रामीण ने बताया, उसी रात सलोनी की हत्या कर दी गई थी। घटना के समय मस्जिद में नमाज चल रही थी। इसी वजह से शव को बाहर नहीं ले जा सके, वरना उसे कहीं और फेंक दिया जाता। इस मामले में प्रितेश के बहनोई नयन कुमार उर्फ बंटी का नाम भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि वही इस शादी का बिचौलिया था और घटना के दिन उसकी मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। गेट पर ससुर मिला, कमरे में बेटी की लाश मृतका सलोनी कुमारी की मां मीणा देवी ने बताया, घटना की जानकारी उन्हें पड़ोसियों के फोन से मिली थी। रात के समय घर में झगड़े और मारपीट की बात बताई गई थी, जिसके बाद ससुराल के लोग घर छोड़कर भाग गए थे। यह खबर मिलते ही वे तुरंत परिजनों के साथ बेटी के ससुराल पहुंचीं। मीणा देवी के अनुसार जब वे लोग घर पहुंचे तो माहौल बिल्कुल शांत था। गेट के पास केवल सलोनी के ससुर दिनेश प्रसाद शाह खड़े मिले, जबकि घर के बाकी लोग कहीं दिखाई नहीं दे रहे थे। उन्होंने बताया कि जब उनसे बेटी के बारे में पूछा गया तो वे पहले गोलमोल जवाब देने लगे। मां का कहना है कि जब परिजनों ने लगातार दबाव बनाया तो ससुर ने कहा कि बहू ने आत्महत्या कर ली है और उसका शव कमरे में रखा है। यह सुनते ही सभी लोग घबराकर घर के अंदर दौड़े। कमरे का दरवाजा खोलने पर सलोनी बिस्तर पर पड़ी मिली। मां के मुताबिक बेटी की हालत देखकर सभी लोग स्तब्ध रह गए। वह बिल्कुल निढाल पड़ी थी। कमरे में उसके पास कोई भी नहीं था। उस समय घर में ससुर के अलावा ससुराल का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। ससुर की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में कमरे में सलोनी की लाश देखने के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक परिजनों ने सलोनी के ससुर दिनेश प्रसाद शाह को पकड़ लिया और आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। घटना के बाद घर के बाहर काफी देर तक हंगामा होता रहा। आसपास के लोग भी शोर सुनकर मौके पर जुटने लगे। स्थानीय लोगों ने बढ़ते विवाद को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस ने भीड़ को समझाकर अलग किया और किसी तरह ससुर को भीड़ के बीच से निकालकर अपनी कस्टडी में ले लिया। वहीं, मृतका के भाई ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, इस मामले को साधारण मौत की धाराओं में दर्ज कर इसे कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। जबकि यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है। गर्भ गिराने के लिए दवा देता था भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन गर्भवती थी और ससुराल पक्ष उसे बच्चा नहीं होने देना चाहता था। जब भी उसे दर्द होता था, वह दवा मांगती थी, लेकिन उसे दर्द की दवा के जगह ऐसी दवा दी जाती थी, जिससे गर्भ पर असर पड़े। तीन बार ऐसा हुआ, तब बहन को शक हुआ और उसने दवा खाना बंद कर दिया। उनका आरोप है कि इसी वजह से पति को शक हो गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। सिर्फ शारीरिक संबंध के लिए शादी भाई ने आरोप लगाया कि प्रितेश कुमार महिलाओं से शादी केवल शारीरिक शोषण के लिए करता था। उसे बच्चा नहीं चाहिए था। सिर्फ फिजिकल रिलेशन के लिए हमारी बहन को रखा गया था। परिजनों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर इस केस की निष्पक्ष जांच किसी एजेंसी जैसे सीबीआई से कराई जाए, तो सच्चाई सामने आ सकती है और पहले की घटनाओं की भी परतें खुल सकती हैं। इस मामले में पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने केस को कमजोर करने की कोशिश की और हत्या की जगह भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 के तहत मामला दर्ज किया, जो आमतौर पर लापरवाही से मौत (causing death by negligence) के मामलों में लगाई जाती है। परिजनों ने इस पर आपत्ति जताते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस में संशोधन किया और हत्या से संबंधित धाराएं जोड़ दीं। महिला के साथ हुई थी मारपीट- थानाध्यक्ष बिदुपुर थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और एफएसएल टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया गया है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि महिला के साथ मारपीट हुई थी, जिसके बाद उसकी मौत हुई। मामले में ससुर दिनेश प्रसाद शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पति प्रितेश कुमार फरार है और उसकी तलाश जारी है। थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी की यह पांचवीं शादी थी। पहले की शादियों को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पति समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *