वाहन जांच में 4.53 लाख रुपये जुर्माने की वसूली

पूर्णिया| जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने बीते 24 घंटे में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहनों की जांच करते हुए चालकों की तलाशी भी ली। अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 4 लाख 53 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान भी चलाया गया। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 90 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पूर्णिया| जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने बीते 24 घंटे में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहनों की जांच करते हुए चालकों की तलाशी भी ली। अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 4 लाख 53 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान भी चलाया गया। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 90 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *