जालंधर | महालक्ष्मी मंदिर जेल चौक में स्त्री सत्संग सभा की ओर से संकीर्तन किया गया। पूजन के बाद सभी ने दरबार में माथा टेककर परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में सुनीता भारद्वाज ने गणेश वंदना के बाद ‘दिल तुमसे लगा है ओ सांवरे’, ‘राम नाम सुखदाई भजन करो’ व अन्य भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर विवश किया। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने देवी-देवताओं की भव्य आरती के दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया।


