रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल की ओर से नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 50 मरीजों की जांच की

रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल की ओर से नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 50 मरीजों की जांच की

बेतिया| रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल की ओर से शहर के सिंघाछापर स्थित एक निजी मैरेज हॉल में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप कुमार ने करीब 50 मरीजों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान अधिकांश मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए। डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि चिन्हित सभी मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन उनके सुप्रिया रोड स्थित क्लिनिक में किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर बेहतर इलाज मिल सके। इस अवसर पर चेरिटेबल ट्रस्ट अशोकनगर रांची के अनिमा प्रसाद की सचिव शीला रंजन ने घोषणा की कि इन सभी ऑपरेशनों में ट्रस्ट आर्थिक सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में रोटेरियन सुजय कुमार सिन्हा, देवरिषि शरण, अभिनव दत्त त्रिपाठी, शीला रंजन, सहयोगी रमन कुमार तथा लायंस क्लब के सचिव प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे। बेतिया| रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल की ओर से शहर के सिंघाछापर स्थित एक निजी मैरेज हॉल में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप कुमार ने करीब 50 मरीजों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान अधिकांश मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए। डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि चिन्हित सभी मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन उनके सुप्रिया रोड स्थित क्लिनिक में किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर बेहतर इलाज मिल सके। इस अवसर पर चेरिटेबल ट्रस्ट अशोकनगर रांची के अनिमा प्रसाद की सचिव शीला रंजन ने घोषणा की कि इन सभी ऑपरेशनों में ट्रस्ट आर्थिक सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में रोटेरियन सुजय कुमार सिन्हा, देवरिषि शरण, अभिनव दत्त त्रिपाठी, शीला रंजन, सहयोगी रमन कुमार तथा लायंस क्लब के सचिव प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *