औरंगाबाद के रिसियप थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रीतम बिगहा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के गांव निवासी शिवशंकर यादव व सुरेश यादव और दूसरे पक्ष के जयराम यादव शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल शिवशंकर यादव और सुरेश यादव का इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल में कराया गया। जबकि जयराम यादव का इलाज किसी दूसरे अस्पताल में कराया गया है। घटना के संबंध में घायल शिवशंकर यादव ने बताया कि जमीन की डिमांड अलग कराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। डिमांड अलग कराए बिना ही जयराम यादव अमीन बुलाकर जमीन की मापी करने लगा।जब वे इस मामले की जानकारी लेने पहुंचे और इसका विरोध किया, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने आक्रोशित होकर उन्हें घेर लिया। आरोप है कि इसके बाद लाठी-डंडे और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।मारपीट की घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। सदर अस्पताल में कराया गया घायलों का इलाज इसके बाद परिजनों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। हालांकि, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलते ही रिसियप थाना की पुलिस सक्रिय हो गई है। रिसियप थाना अध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को मिल चुकी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन या फर्द बयान प्राप्त होगा, उसी आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। औरंगाबाद के रिसियप थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रीतम बिगहा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के गांव निवासी शिवशंकर यादव व सुरेश यादव और दूसरे पक्ष के जयराम यादव शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल शिवशंकर यादव और सुरेश यादव का इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल में कराया गया। जबकि जयराम यादव का इलाज किसी दूसरे अस्पताल में कराया गया है। घटना के संबंध में घायल शिवशंकर यादव ने बताया कि जमीन की डिमांड अलग कराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। डिमांड अलग कराए बिना ही जयराम यादव अमीन बुलाकर जमीन की मापी करने लगा।जब वे इस मामले की जानकारी लेने पहुंचे और इसका विरोध किया, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने आक्रोशित होकर उन्हें घेर लिया। आरोप है कि इसके बाद लाठी-डंडे और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।मारपीट की घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। सदर अस्पताल में कराया गया घायलों का इलाज इसके बाद परिजनों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। हालांकि, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलते ही रिसियप थाना की पुलिस सक्रिय हो गई है। रिसियप थाना अध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को मिल चुकी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन या फर्द बयान प्राप्त होगा, उसी आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


