बिलासपुर सीवरेज परियोजना फेल, 390 करोड़ खर्च:18 साल से शहर का गंदा पानी अरपा को प्रदूषित कर रहा, 252 करोड़ का नया प्रस्ताव

बिलासपुर सीवरेज परियोजना फेल, 390 करोड़ खर्च:18 साल से शहर का गंदा पानी अरपा को प्रदूषित कर रहा, 252 करोड़ का नया प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 18 साल पहले शुरू की गई भूमिगत सीवरेज परियोजना 395 करोड़ रुपए खर्च होने के बावजूद अधूरी है। इस कारण शहर का गंदा पानी अरपा नदी को लगातार प्रदूषित कर रहा है। नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने बताया कि, अरपा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए पुराने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की क्षमता बढ़ाने और तीन नए एसटीपी स्थापित करने के लिए 252 करोड़ रुपए का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शहर के 70 से अधिक नाले-नालियों का पूरा गंदा पानी सीधे अरपा में मिल रहा है। 15 साल बाद भी योजना अधूरी इस परियोजना का ठेका सिंप्लेक्स इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता को दिया गया था। कंपनी को यह योजना तीन साल में पूरी करनी थी, लेकिन 15 साल बाद भी यह अधूरी है। कार्य में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिन्हें सुधारने के लिए अब नगर निगम को सर्वेक्षण कराना पड़ रहा है। नगर निगम के एसई एसपी साहू के अनुसार, ठेका कंपनी के लगभग 22 करोड़ रुपए राजसात कर लिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अधूरी योजना को पूरा करने के लिए नई योजना, अनुमोदन और अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता होगी। ठेका कंपनी ने कई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे छोड़ दिए हैं। इनमें 166 स्थानों पर 3, 5, 10 और 15 मीटर व्यास की पाइप लाइनों का इंटर कनेक्शन नहीं करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, 21,500 प्रॉपर्टी चैंबर नहीं बनाए गए, 3.8 किलोमीटर पाइपलाइन नहीं बिछाई गई और 40,000 हाउस कनेक्शन के लक्ष्य के मुकाबले केवल लगभग 5,000 कनेक्शन ही किए गए। अरपा को प्रदूषण मुक्त करने 252 करोड़ का प्रस्ताव: कमिश्नर नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने बताया कि, अधूरी सीवरेज परियोजना को पूर्ण करने, उसकी क्षमता मं बढ़ोतरी, तीन स्थानों तिलक नगर, शनिचरी और अमरैया चौक पर नए एसटीपी की स्थापना के लिए 252 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। पहले चरण में 103 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मौजूदा एसटीपी की क्षमता क्रमश: 54 एमएलडी, 17, 10, 8, 6-6 एवं 1 एमएलडी को मिलाकर 94 एमएलडी गंदे पानी की सफाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *