रोहतक में बॉक्सिंग प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले संपन्न:शनिवार को होंगे फाइनल; ACP बोले- खेल चरित्र निर्माण करते हैं

रोहतक में बॉक्सिंग प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले संपन्न:शनिवार को होंगे फाइनल; ACP बोले- खेल चरित्र निर्माण करते हैं

रोहतक जिले के महम बॉक्सिंग क्लब में चौथी यूथ पुरुष व महिला हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले शुक्रवार को संपन्न हुए। प्रतियोगिता के तीसरे दिन प्रदेश भर के युवा मुक्केबाजों ने रिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शनिवार को इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस अवसर पर ओलंपियन और अर्जुन अवार्डी एसीपी अखिल कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और फाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। एसीपी बोले- खेल चरित्र निर्माण में सहायक एसीपी कुमार ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये चरित्र निर्माण में भी सहायक होते हैं। उन्होंने जोर दिया कि खेलों से जीवन में संघर्ष करने की शक्ति मिलती है और युवा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहते हैं। इन जिलों के खिलाड़ी ले रहे भाग हरियाणा बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु ने बताया कि संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए युवा खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। इस प्रतियोगिता में झज्जर, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, हिसार, सिरसा, अंबाला, पानीपत सहित विभिन्न जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मेजर सिंधु बोले- खेल भावना से खेलना चाहिए मेजर सिंधु ने आगे कहा कि युवा खिलाड़ी प्रदेश का गौरव हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से केवल पदक जीतने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि खेल भावना के साथ राष्ट्र का नाम रोशन करने के लिए खेलने का आह्वान किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि संघ खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा ताकि वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। इस प्रकार रहे मुकाबले पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में 47-50 किलोग्राम भार वर्ग में चरखी दादरी के दीपांशु ने साई हिसार के विनीत कुमार को हराया। 50-55 किलोग्राम वर्ग में रोहतक बी के आदित्य ने रेवाड़ी के जतिन को मात दी। वहीं, 55-60 किलोग्राम वर्ग में साई बी के सिकंदर ने सोनीपत के करन मलिक को पराजित किया, जबकि साई हिसार के साहिल मोर ने गुरुग्राम के मोहित को हराया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *