कासगंज में ट्रक से टकराई बाइक, VIDEO:दो घायल, सीसीटीवी में कैद हुई घटना; अलीगढ़ रेफर

कासगंज में ट्रक से टकराई बाइक, VIDEO:दो घायल, सीसीटीवी में कैद हुई घटना; अलीगढ़ रेफर

कासगंज जिले के कोतवाली कासगंज क्षेत्र में राजकोल्ड चौराहे के पास एक तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कासगंज की ओर जा रहे एक ट्रक से बाइक पीछे से टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर गए और करीब 40 सेकंड तक वहीं पड़े रहे। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान 45 वर्षीय रामवीर पुत्र टीकाराम और 32 वर्षीय कमल सिंह पुत्र वीर सिंह के रूप में हुई है। रामवीर बाइक से कासगंज से अपने गांव सलोनी फिरोजपुर जा रहे थे, तभी राजकोल्ड चौराहे पर यह हादसा हुआ। दोनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *