समस्तीपुर कोर्ट हाजत से फरार बदमाश गिरफ्तार:लूटकांड का आरोपी 8 महीने बाद मुजफ्फरपुर से पकड़ाया; साथी का हुआ था एनकाउंटर

समस्तीपुर कोर्ट हाजत से फरार बदमाश गिरफ्तार:लूटकांड का आरोपी 8 महीने बाद मुजफ्फरपुर से पकड़ाया; साथी का हुआ था एनकाउंटर

समस्तीपुर नगर थाना पुलिस ने कोर्ट हाजत से फरार लूटकांड के आरोपी मनीष कुमार को आठ महीने बाद मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है। मनीष कुमार की पहचान मुजफ्फरपुर के मुंगौली गांव निवासी स्वर्गीय शिवनंदन राय के 30 साल के बेटे के रूप में हुई है। नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मनीष कुमार को सराय रंजन थाना पुलिस ने लूटकांड के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 28 मई 2025 को पेशी के दौरान वह कोर्ट हाजत से पांच अन्य बदमाश, अरविंद सहनी, नागेंद्र महतो, मनजीत कुमार और राजनंदन के साथ फरार हो गया था। इस संबंध में नगर थाने में मामला संख्या 142/25 दर्ज किया गया था। वैशाली में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था बदमाश पुलिस के अनुसार, भागने के दौरान नागेंद्र महतो को कलेक्ट्रेट के पास ही कोर्ट पुलिस ने पकड़ लिया था। शेष चार बदमाश फरार हो गए थे। सात महीने पहले, फरार बदमाश अरविंद सहनी वैशाली में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। वहीं, पुलिस के दबाव के चलते तुर्की, मुजफ्फरपुर निवासी मनजीत कुमार (28) ने चार दिन पहले कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मनीष कुमार को मुजफ्फरपुर के मुंगौली स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने बताया कि वैशाली के फरार बदमाश राजनंदन की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। समस्तीपुर नगर थाना पुलिस ने कोर्ट हाजत से फरार लूटकांड के आरोपी मनीष कुमार को आठ महीने बाद मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है। मनीष कुमार की पहचान मुजफ्फरपुर के मुंगौली गांव निवासी स्वर्गीय शिवनंदन राय के 30 साल के बेटे के रूप में हुई है। नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मनीष कुमार को सराय रंजन थाना पुलिस ने लूटकांड के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 28 मई 2025 को पेशी के दौरान वह कोर्ट हाजत से पांच अन्य बदमाश, अरविंद सहनी, नागेंद्र महतो, मनजीत कुमार और राजनंदन के साथ फरार हो गया था। इस संबंध में नगर थाने में मामला संख्या 142/25 दर्ज किया गया था। वैशाली में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था बदमाश पुलिस के अनुसार, भागने के दौरान नागेंद्र महतो को कलेक्ट्रेट के पास ही कोर्ट पुलिस ने पकड़ लिया था। शेष चार बदमाश फरार हो गए थे। सात महीने पहले, फरार बदमाश अरविंद सहनी वैशाली में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। वहीं, पुलिस के दबाव के चलते तुर्की, मुजफ्फरपुर निवासी मनजीत कुमार (28) ने चार दिन पहले कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मनीष कुमार को मुजफ्फरपुर के मुंगौली स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने बताया कि वैशाली के फरार बदमाश राजनंदन की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *