पटना में स्पीड प्रीमियम पेट्रोल की कीमत ₹2 प्रति लीटर के हिसाब से महंगी हो गई है। आर ब्लॉक के पास स्थित गैसोलीन प्राइवेट लिमिटेड पेट्रोल पंप के कर्मी सचिन कुमार केसरी ने बताया कि सुबह से दाम में इजाफा हुआ है। नॉर्मल पेट्रोल 105.23 रुपये है। इसमें कोई इजाफा नहीं है। जबकि स्पीड प्रीमियम की कीमत 2 रुपये बढ़ने के चलते 114.8 रुपये हो गया है। सेफ इंजन और माइलेज के लिए इस्तेमाल होते प्रीमियम पेट्रोल सुबह से ही हम लोग नए दाम पर ग्राहकों को प्रीमियम स्पीड पेट्रोल दे रहे हैं। स्पीड प्रीमियम पैट्रोल का इस्तेमाल अक्सर ग्राहक सेफ इंजन और माइलेज के लिए करते हैं। इसकी डिमांड और खपत भी नॉर्मल से कम नहीं है। खासकर के इसकी डिमांड नौकरी पेशा और बिजनेस से जुड़े लोगों के बीच हैं। जो लोग इसके बारे में जान गए हैं, वह लोग भी इसकी डिमांड करके लेते हैं। ग्राहक बोले- सरकार को नियंत्रण रखना चाहिए ग्राहक सतीश कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार को इसे नियंत्रण में ही रखना चाहिए। दाम बढ़ने से सब कुछ पर असर पड़ेगा। पटना में स्पीड प्रीमियम पेट्रोल की कीमत ₹2 प्रति लीटर के हिसाब से महंगी हो गई है। आर ब्लॉक के पास स्थित गैसोलीन प्राइवेट लिमिटेड पेट्रोल पंप के कर्मी सचिन कुमार केसरी ने बताया कि सुबह से दाम में इजाफा हुआ है। नॉर्मल पेट्रोल 105.23 रुपये है। इसमें कोई इजाफा नहीं है। जबकि स्पीड प्रीमियम की कीमत 2 रुपये बढ़ने के चलते 114.8 रुपये हो गया है। सेफ इंजन और माइलेज के लिए इस्तेमाल होते प्रीमियम पेट्रोल सुबह से ही हम लोग नए दाम पर ग्राहकों को प्रीमियम स्पीड पेट्रोल दे रहे हैं। स्पीड प्रीमियम पैट्रोल का इस्तेमाल अक्सर ग्राहक सेफ इंजन और माइलेज के लिए करते हैं। इसकी डिमांड और खपत भी नॉर्मल से कम नहीं है। खासकर के इसकी डिमांड नौकरी पेशा और बिजनेस से जुड़े लोगों के बीच हैं। जो लोग इसके बारे में जान गए हैं, वह लोग भी इसकी डिमांड करके लेते हैं। ग्राहक बोले- सरकार को नियंत्रण रखना चाहिए ग्राहक सतीश कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार को इसे नियंत्रण में ही रखना चाहिए। दाम बढ़ने से सब कुछ पर असर पड़ेगा।


