कटिहार में गैस की कमी नहीं, अफवाहों से रहें सावधान:डीएम एसपी की ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी, कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर दी जानकारी

कटिहार में गैस की कमी नहीं, अफवाहों से रहें सावधान:डीएम एसपी की ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी, कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर दी जानकारी

कटिहार में घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी दी। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने जानकारी दी कि कुल 54 गैस एजेंसियों के पास 21,781 घरेलू सिलेंडर उपलब्ध हैं। बीते दिन 5,290 बुकिंग के मुकाबले 6,352 सिलेंडर की आपूर्ति की गई थी, और आज 8,460 सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है, जिससे सभी उपभोक्ताओं को आसानी से गैस मिल सके। प्रशासन ने गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग को रोकने के लिए 16 छापेमारी टीमों का गठन किया है। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि विभाग एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ पूरी तरह सतर्क है। इस संबंध में अब तक तीन प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जा चुकी हैं। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी जरूरत के अनुसार ही गैस सिलेंडर लें। कटिहार में घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी दी। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने जानकारी दी कि कुल 54 गैस एजेंसियों के पास 21,781 घरेलू सिलेंडर उपलब्ध हैं। बीते दिन 5,290 बुकिंग के मुकाबले 6,352 सिलेंडर की आपूर्ति की गई थी, और आज 8,460 सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है, जिससे सभी उपभोक्ताओं को आसानी से गैस मिल सके। प्रशासन ने गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग को रोकने के लिए 16 छापेमारी टीमों का गठन किया है। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि विभाग एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ पूरी तरह सतर्क है। इस संबंध में अब तक तीन प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जा चुकी हैं। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी जरूरत के अनुसार ही गैस सिलेंडर लें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *