नाभा में ट्रेडर्स कमीशन ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं:वाइस चेयरमैन बोले- कारोबारियों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

नाभा में ट्रेडर्स कमीशन ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं:वाइस चेयरमैन बोले- कारोबारियों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

पटियाला के नाभा में स्थानीय व्यापारियों को समस्याओं के प्रभावी समाधान को सुनिश्चित करने के लिए ट्रेडर्स कमीशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम कार्यालय नाभा के अधिकारियों के साथ पंजाब ट्रेड कमीशन पटियाला के वाइस चेयरमैन गुरप्रीत सिंह धमौली विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला वाइस चेयरमैन गुरप्रीत सिंह धमौली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार व्यापारियों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि आयोग का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को सुनना और उनका समयबद्ध तरीके से समाधान करना है, ताकि व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चल सकें। गंभीरता से ली जा रही व्यापारियों की समस्या : कौशल नाभा के चेयरमैन भूपिंदर कौशल ने जानकारी दी कि पंजाब सरकार ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के विधानसभा हलका स्तर पर ट्रेडर्स कमीशन का गठन किया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों द्वारा उठाई जाने वाली हर समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है और संबंधित विभागों के सहयोग से उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। कौशल ने व्यापारिक समुदाय से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सीधे ट्रेडर्स कमीशन से संपर्क करें। बैठक के दौरान व्यापारियों ने सुरक्षा, टैक्स, लाइसेंसिंग और अन्य प्रशासनिक समस्याओं सहित विभिन्न मुद्दे उठाए। कमीशन के सदस्यों ने इन मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। व्यापारियों ने अपने मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग की। अधिकारियों ने कारोबारियों का दिया भरोसा इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि प्रशासन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कमीशन के साथ मिलकर प्रत्येक मुद्दे का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस बैठक में विधायक नाभा की ओर से कपिल देव मान, ट्रेडर्स कमीशन के स्टेट मेंबर संजीव कुमार, मनदीप खान, संजीव सूद, सुखबिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, शिव लाल, जगतार सिंह, थाना के एसएचओ, नगर काउंसिल, फूड सप्लाई, जिला इंडस्ट्रीज सेंटर, श्रम विभाग, स्टेट टैक्स तथा अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं व्यापारिक समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *