भागलपुर में भीषण जाम, स्कूली बसें और यात्री वाहन फंसे:तातारपुर रोड पर यातायात ठप, ट्रैफिक पुलिस ने संभाला मोर्चा

भागलपुर में भीषण जाम, स्कूली बसें और यात्री वाहन फंसे:तातारपुर रोड पर यातायात ठप, ट्रैफिक पुलिस ने संभाला मोर्चा

भागलपुर में तातारपुर रोड पर भीषण जाम लग गया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। इस जाम में स्कूली बसें और यात्री वाहन फंस गईं, जिससे राहगीर और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जब्बारचक चौक से तातारपुर चौक तक करीब एक घंटे तक यह जाम लगा रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और गाड़ियां मुश्किल से आगे बढ़ पा रही थीं। मौके पर मौजूद लोगों ने यातायात को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति काबू से बाहर रही। स्थानीय लोगों ने स्मार्ट सिटी परियोजना पर सवाल उठाए, उनका कहना था कि शहर में लगाए गए कैमरे केवल चालान काटने तक सीमित हैं और जाम की समस्या के समाधान पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दोपहर करीब एक बजे जाम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। ट्रैफिक पुलिस और तातारपुर थाना की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सामान्य कराया। भागलपुर में तातारपुर रोड पर भीषण जाम लग गया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। इस जाम में स्कूली बसें और यात्री वाहन फंस गईं, जिससे राहगीर और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जब्बारचक चौक से तातारपुर चौक तक करीब एक घंटे तक यह जाम लगा रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और गाड़ियां मुश्किल से आगे बढ़ पा रही थीं। मौके पर मौजूद लोगों ने यातायात को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति काबू से बाहर रही। स्थानीय लोगों ने स्मार्ट सिटी परियोजना पर सवाल उठाए, उनका कहना था कि शहर में लगाए गए कैमरे केवल चालान काटने तक सीमित हैं और जाम की समस्या के समाधान पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दोपहर करीब एक बजे जाम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। ट्रैफिक पुलिस और तातारपुर थाना की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सामान्य कराया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *