अंबाला से 26 वर्षीय युवती लापता, मोबाइल छोड़ गई:कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करती थी; न ड्यूटी पर गई, न घर लौटी

अंबाला से 26 वर्षीय युवती लापता, मोबाइल छोड़ गई:कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करती थी; न ड्यूटी पर गई, न घर लौटी

अंबाला जिले के थाना पड़ाव के अंतर्गत आने वाले गांव से एक 26 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती एक साल से अंबाला शहर के सिटी प्लाजा में कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम कर रही थी। सुबह घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटी। चिंतित परिजनों ने उसक तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद मामले में पुलिस को शिकायत दी गई। न ड्यूटी पर गई, न मोबाइल साथ ले गई अंबाला के मच्छौंडा गांव के रहने वाले लाभ सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी रोजाना सुबह 8 बजे ड्यूटी पर जाती थी और शाम 6 बजे तक घर लौट आती थी। 18 मार्च को वह सुबह करीब 10 बजे घर से बिना बताए अपनी मर्जी से निकली थी। जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। छानबीन में पता चला कि सीमा उस दिन अपनी ड्यूटी (सिटी प्लाजा) पर भी नहीं पहुंची थी। हैरानी की बात यह है कि वह अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ गई है। युवती का हुलिया और पहचान परिजनों के अनुसार, लापता युवती का कद करीब 5 फुट है। उसका रंग गोरा, चेहरा गोल और शरीर हष्ट-पुष्ट व फुर्तीला है। घर से निकलते समय उसने लाल रंग का सलवार-कमीज और पैरों में जूती पहनी हुई थी। पिता ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर सभी रिश्तेदारों और जानकारों के पास तलाश की, लेकिन सीमा का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। पिता की शिकायत पर केस दर्ज थाना पड़ाव पुलिस ने पिता लाभ सिंह की शिकायत पर तत्परता दिखाते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(6) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवती की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है और बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भी सूचना भेज दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *