बिहार की सियासत में एक बार फिर “मॉडल की राजनीति ने गर्मी बढ़ा दी है। एनडीए के भीतर ही अब ‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’ को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। एक तरफ बीजेपी के प्रवक्ता ने गृह विभाग की सख्ती को ‘सम्राट मॉडल’ बताते हुए कानून-व्यवस्था में बड़े बदलाव का दावा किया है, तो वहीं जेडीयू ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। जेडीयू ने कहा है कि बिहार में सिर्फ ‘नीतीश मॉडल’ ही चलता है और आगे भी वही चलेगा। इस मुद्दे पर दोनों दलों के नेता आमने-सामने आ गए हैं, जिससे गठबंधन के अंदर खींचतान साफ नजर आने लगी है। ‘सम्राट मॉडल’ पर बीजेपी का दावा बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने X पोस्ट कर लिखा कि “सम्राट चौधरी जी के गृह मंत्री बनते ही अपराधियों में खौफ का माहौल बन गया है। जो लोग कल तक बेखौफ होकर अपराध कर रहे थे, आज वे भागते फिर रहे हैं। सरेंडर हो रहे हैं, एनकाउंटर हो रहे हैं, बुलडोजर चल रहे हैं और माफिया-भूमाफिया की कमर टूट रही है। यह ‘सम्राट मॉडल’ है – योगी मॉडल की तरह बिहार में भी अपराध का सफाया हो रहा है। विपक्ष वाले अब भी जंगलराज की बात करते हैं, लेकिन असल में अपराधी ही जंगल में भाग रहे हैं! हमारा संकल्प साफ है – बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं। अगले 3 महीनों में अपराध को बिहार से उखाड़ फेंका जाएगा, जैसा सम्राट जी ने बार-बार कहा है। जनता देख रही है, सुशासन वापस लौट रहा है। जेडीयू का जवाब- सिर्फ नीतीश मॉडल’ इस बयान पर जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि, ‘नीतीश मॉडल की चर्चा पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह कई बार कर चुके हैं। केवल एनडीए गठबंधन में नहीं, जब महागठबंधन की सरकार थी, तब भी पटना के गांधी मैदान में कहा गया था कि नीतीश कुमार ने शराबबंदी लागू कर ऐतिहासिक फैसला लिया है। सम्राट चौधरी भी कई बार अपने कार्यक्रम के दौरान नीतीश मॉडल की चर्चा कर चुके हैं।’ विभागों के आधार पर मॉडल नहीं: जेडीयू नीरज कुमार ने आगे कहा कि, ‘सम्राट के पास गृह विभाग है, ऐसे में इसे सिर्फ सम्राट मॉडल नहीं कर सकते। ऐसे में तो वित्त विभाग हमारे पास है तो हम ऐसा थोड़ी ना कहेंगे कि विजेंद्र मॉडल चल रहा है। मैं बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार को यही सलाह देना चाहता हूं कि वह एक बार सम्राट चौधरी जी से बात कर लीजिए। वही बता देंगे कि बिहार में कौन सा मॉडल चल रहा है।’ भाई वीरेंद्र बोले- मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह बीजेपी का मामला देखिए कौन सा मॉडल होगा, बिहार में कौन मुख्यमंत्री होगा, यह अभी तय नहीं है। यह सवाल अंधेरे में है। जिसको बीजेपी अपना नेता चुनेगी, वह मुख्यमंत्री बनेंगे।’ इस दौरान राजद की ओर से इस बार दावते इफ्तार का आयोजन नहीं किया गया। 20 साल का परंपरा टूट गया है। इस सवाल पर उन्होंने कुछ नहीं कहा आगे बढ़ गए। बिहार की सियासत में एक बार फिर “मॉडल की राजनीति ने गर्मी बढ़ा दी है। एनडीए के भीतर ही अब ‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’ को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। एक तरफ बीजेपी के प्रवक्ता ने गृह विभाग की सख्ती को ‘सम्राट मॉडल’ बताते हुए कानून-व्यवस्था में बड़े बदलाव का दावा किया है, तो वहीं जेडीयू ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। जेडीयू ने कहा है कि बिहार में सिर्फ ‘नीतीश मॉडल’ ही चलता है और आगे भी वही चलेगा। इस मुद्दे पर दोनों दलों के नेता आमने-सामने आ गए हैं, जिससे गठबंधन के अंदर खींचतान साफ नजर आने लगी है। ‘सम्राट मॉडल’ पर बीजेपी का दावा बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने X पोस्ट कर लिखा कि “सम्राट चौधरी जी के गृह मंत्री बनते ही अपराधियों में खौफ का माहौल बन गया है। जो लोग कल तक बेखौफ होकर अपराध कर रहे थे, आज वे भागते फिर रहे हैं। सरेंडर हो रहे हैं, एनकाउंटर हो रहे हैं, बुलडोजर चल रहे हैं और माफिया-भूमाफिया की कमर टूट रही है। यह ‘सम्राट मॉडल’ है – योगी मॉडल की तरह बिहार में भी अपराध का सफाया हो रहा है। विपक्ष वाले अब भी जंगलराज की बात करते हैं, लेकिन असल में अपराधी ही जंगल में भाग रहे हैं! हमारा संकल्प साफ है – बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं। अगले 3 महीनों में अपराध को बिहार से उखाड़ फेंका जाएगा, जैसा सम्राट जी ने बार-बार कहा है। जनता देख रही है, सुशासन वापस लौट रहा है। जेडीयू का जवाब- सिर्फ नीतीश मॉडल’ इस बयान पर जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि, ‘नीतीश मॉडल की चर्चा पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह कई बार कर चुके हैं। केवल एनडीए गठबंधन में नहीं, जब महागठबंधन की सरकार थी, तब भी पटना के गांधी मैदान में कहा गया था कि नीतीश कुमार ने शराबबंदी लागू कर ऐतिहासिक फैसला लिया है। सम्राट चौधरी भी कई बार अपने कार्यक्रम के दौरान नीतीश मॉडल की चर्चा कर चुके हैं।’ विभागों के आधार पर मॉडल नहीं: जेडीयू नीरज कुमार ने आगे कहा कि, ‘सम्राट के पास गृह विभाग है, ऐसे में इसे सिर्फ सम्राट मॉडल नहीं कर सकते। ऐसे में तो वित्त विभाग हमारे पास है तो हम ऐसा थोड़ी ना कहेंगे कि विजेंद्र मॉडल चल रहा है। मैं बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार को यही सलाह देना चाहता हूं कि वह एक बार सम्राट चौधरी जी से बात कर लीजिए। वही बता देंगे कि बिहार में कौन सा मॉडल चल रहा है।’ भाई वीरेंद्र बोले- मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह बीजेपी का मामला देखिए कौन सा मॉडल होगा, बिहार में कौन मुख्यमंत्री होगा, यह अभी तय नहीं है। यह सवाल अंधेरे में है। जिसको बीजेपी अपना नेता चुनेगी, वह मुख्यमंत्री बनेंगे।’ इस दौरान राजद की ओर से इस बार दावते इफ्तार का आयोजन नहीं किया गया। 20 साल का परंपरा टूट गया है। इस सवाल पर उन्होंने कुछ नहीं कहा आगे बढ़ गए।


